Yogi Adityanath : नक्सलवाद, उग्रवाद, बेरोजगारी, अराजकता, सब कांग्रेस की देन है

CM Yogi Adityanath In MP : विशाल जनसभा को संबोधित करने निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के स्टार प्रचारक ने अपने उद्बोधन से समां बांध दिया। पृथ्वीपुर से भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल सिंह यादव के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी से 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के शुभारम्भ में आने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर जुबानी हमला बोला।

पृथ्वीपुर विधानसभा में सभा को किया सम्बोधित

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा में सभा को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब देश गुलाम था, तब भारत में आस्था को अपमानित किया जाता था। ओरछा की महारानी ने अयोध्या से रामजी को यहां लाकर यहां की धरा को पावन करने का काम किया। भक्ति में ही शक्ति है, ओरछा में रामराजा सरकार की उपस्थिति इस पावन धरा का अहसास कराती है। जिस दौर में मुगल काल में हमारी आस्था को अपमानित किया जा रहा था उस दौर में ओरछा की राजमाता ने रामराजा सरकार को ओरछा में विराजमान कराया था, आज हमे खुशी है और सौभाग्य का विषय है कि हजारों साल पुरानी आस्था का प्रतीक अयोध्या का राम मंदिर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।

Dhanteras : देखें धनतेरस पर क्या ख़रीदना शुभ माना जाता है, साथ ही शुभमुहर्त

राम मंदिर को बताया हिंदुओं का सौभाग्य । CM Yogi Adityanath

उन्होनें कहा कि हमारा सौभाग्य है कि अयोध्या में 500 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। भारत कई सालों से इसकी प्रतिक्षा कर रहा था, कई पीढ़ियां गुजर गई। हम खुशनसीब है कि हम अपनी आंखों से भगवान श्रीराम का वैभव देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने अलग पहचान बनाई है। वैश्वीक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है अब कोई भारत में कोई घुसपैठ नहीं कर सकता है।

भारत में आज हाइवे, रेलवे, मेट्रो एयरपोर्ट आदि सब काम हो रहे है। डबल इंजन की सरकार ने मंदिरों के लिए कई काम किए। अयोध्या के राम मंदिर और उसका वैभव देखकर आप सभी आश्चर्य में पड़ जाएंगे, यह सब मोदी के कारण ही मुमकिन हो पाया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार काम बोलती कम है और करती ज्यादा है। आदित्यनाथ बोले हमें समस्या नहीं समाधान चाहिए और कांग्रेस समस्या है और इसका समाधान भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही देगी। डबल इंजन की सरकार ने हर घर में पानी पहुंचाया, डबल इंजन की सरकार ने उद्योग लगवाए, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाएं।

बिना किसी भेदभाव के कें्रद व राज्य सरकारों ने हर वर्ग को योजनाओं का लाभ दिया। अब भाजपा के राज में भ्रष्टाचार बेइमानी अपराध कुछ नहीं है, गरीब का निवाला छिना तो उसका क्या हाल होगा यह भी सभी को पता है।

PETS BUSINESS IDEA: देखे कैसे घर में पल रहे जानवर देंगे आपको महीने के लाखों रुपये।

राहुल गांधी को पार्टी ही गंभीरता से नहीं लेती । CM Yogi Adityanath

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती, जनता भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण हमेशा विकास में बाधा आई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश से लगे उत्तर प्रदेश के झांसी में खुलने वाले उद्योगों से मध्य प्रदेश वाले बुंदेलखंड के लोगों को भी लाभ होगा।

अब लोगों को दिल्ली और हैदराबाद काम के लिए नहीं जाना होगा। मध्यप्रदेश में चुनाव चल रहे है और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में घूम रहे है। इससे यह साबित होता है कि न कांग्रेस उन्हे गंभीरता से लेती और न वह कांग्रेस को गंभीरता से लेते है।

शिवराज सिंह की करी प्रसंशा । CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रदेश मध्यप्रदेश है। इस मध्यप्रदेश में सिंचाई की सुविधा नहीं थी व्यवस्था नहीं थी अराजकता की स्थिति थी। 20 साल की भाजपा सरकार ने पूरे मध्यप्रदेश का कायाकल्प कर दिया। आज मध्यप्रदेश बिमारू राज्य से निकलकर विकसित राज्य की ओर अग्रसर हुआ है। विकास निरंतर चलता रहे इसलिए मैं यहां पर आया हूं। हर घर में शौचालय हो यह तो कांग्रेस भी कर सकती थी, लेकिन उन्होंने नहीं किया।

गरीब के सिर पर छत देने का काम कांग्रेस कर सकती थी, लेकिन वो भी नहीं किया। लंबे समय तक कांग्रेस ने प्रदेश व देश में शासन किया, लेकिन उन्होंने नहीं किया और भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यह सब कर के दिखा दिया। नक्सलवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अराजकता, यह सभी कांग्रेस की देन है, कांग्रेस समस्या का नाम है और भाजपा समाधान का नाम है। कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया, जब उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार आई तब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button