Yogi In Ashoknagar : समस्या पैदा करती है कांग्रेस, समाधान निकालती है भाजपा

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया विशाल आमसभा को संबोधित।

CM Yogi Adityanath In Ashoknagar MP News : कांग्रेस देश में समस्या पैदा करती है, और उसका समाधान भाजपा निकालती है,यह बात बुधवार को स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी में भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी के समर्थन में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रखर वक्ता योगी आदित्यनाथ ने कही। इस दौरान मुंगावली विधानसभा के प्रत्याशी राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज हम नए भारत में रह रहे हैं, यह पहले का भारत नहीं है जिसे हर कोई आंख दिखाता था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत विकास और प्रगति के पद पर अग्रसर है, और विश्व का कोई भी राष्ट्र जिसे आंख दिखाने की हिम्मत नहीं करता।

Moringa Leaves : इस पेड़ की पत्ती खाने से सिर के बाल होते ही घने मजबूत और लंबे

समस्या का समाधान भाजपा | CM Yogi Adityanath In Ashoknagar

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश पर राज किया,अपनी सत्ता कायम रखने तुष्टिकरण की नीति अपनाई, देश में समस्याएं पैदा की, जिनका समाधान भाजपा की मोदी सरकार ने किया, चाहे कश्मीर में धारा 370 का हटना हो या राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद देश के विकास और गरीब कल्याण की बात करती है, केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से सर्वहारा वर्ग के विकास के लिए देश तथा प्रदेश में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित है, जिनका हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है।

Astro Tips: जानें कुछ कारण जिससे नाराज रहती हैं मां लक्ष्मी

जन्म से लेकर अंत समय तक लोक कल्याण

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्का मकान, आयुष्मान योजना के माध्यम से पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, अन्य श्री योजना के तहत आने वाले 5 वर्षों तक गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा। इसी तरह प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा जन्म से लेकर अंत समय तक लोक कल्याण की कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं,शिवराज सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बालिका के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक शिक्षा एवं विवाह के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है, महिला सशक्तिकरण की दिशा में हाल ही में लाडली बहना योजना शुरू कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया गया है।

यह सब दृढ़ इच्छा शक्ति और भाजपा सरकार की नीतियों की बदौलत संभव हुआ है। ऐसी जनप्रिय सरकार को आगे भी देश हित और लोक कल्याण के कार्य के लिए मौका देना जरूरी है, इसलिए जिले की तीनों सीटों पर कमल खिलाएं और अशोकनगर से भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को विजई बनाए।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button