HERBAL TEA : इन हर्बल टी से पेट में जमी गंदगी को साफ करे

हर्बल टी आपके पेट में होने वाली गंदी को अच्छी तरह साफ करती है आज-कल के खानपान में हम लोग कुछ ऐसी चीजें का सेवन कर लेते हैं।

Clean the dirt in the stomach with this herbal tea : जहां चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है वही हर्बल टी आपके सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है, हर्बल टी आपके पेट में होने वाली गंदी को अच्छी तरह साफ करती है आज-कल के खानपान में हम लोग कुछ ऐसी चीजें का सेवन कर लेते हैं जिससे पेट पचाने में असमर्थ हो जाता है और वह धीरे-धीरे हमारे पेट के अंदरूनी भागों में लीवर और आंत में बुरी तरह चिपक जाता है जोकि पेट में गे गैस और फैट बढ़ाने का काम करते हैं इन सब चीजों से निजात पाने के लिए आयुर्वेद से ऐसी हर्बल डी बनाकर पी सकते हो जो आपके पेट को पूरी तरह साफ कर देंगे।

जब पेट में भोजन जाता है यह छोटी आंत में पहुंचता है। यहां भोजन को तोड़ा जाता है। इसे तोड़ने के लिए लिवर और पेट से बहुत सारे एंजाइम और केमिकल निकलते हैं, इन एंजाइम की मदद से भोजन से आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है जिससे एनर्जी बनती है और जिसका हम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अत्यधिक गलत खान-पान हमारी आंत में ठीक तरह से पचता नहीं है और इस कारण पेट में गंदगी जमने लगती है। इन टी को आप रात में सोने से पहले पी सकते हो।

पेट साफ करने के लिए हर्बल टी | HERBAL TEA

पिपरमिंट की चाय | Peppermint tea

पिपरमिंट की टी पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं को हल करती है। आपको यह चाय रात में सोने से पहले पी लें, सुबह पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा। जानकारी के अनुसार पिपरमेंट आंत की दीवालों को राहत पहुंचाता और दर्द से निजात दिलाता है। इस में प्लांट कंपाउड पाया जाता है जो इम्यून सेल्स की सक्रियता को रोकने में मदद करता है।

ग्रीन टी | Green Tea

ग्रीन टी के बहुत सारे फायदे होते हैं। इस टी से पेट से संबंधित कई समस्याओं के लिए कुदरती औषधि है। ग्रीन टी डायरिया और पेट के इंफेक्शन में रामबाण की तरह काम करती है। ग्रीन टी में ऐसे वस्तु पाए जाते हैं जो स्टोमेक अल्सर, दर्द, गैस और अपच की समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

READ MORE : Onion and Garlic: देखे क्यों नहीं खाते है सावन माह में प्याज और लहसुन

लेमन बाम टी | Lemon Balm Herbal Tea

लेमन बाम एक पौधा होता है जिसकी पत्तियों को तोड़कर चाय बनाई जाती है। यह पुदीने के पत्ते की तरह होता है। इसका फ्लेवर एरोमेटिक होता है।इस टी में आइबरोगास्ट कंपाउड पाया जाता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है।

सौंफ की चाय | Fennel tea

सौंफ की चाय का फ्लेवर मुलेठी की तरह होता है। सौंफ का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में किया जाता है। इससे कॉन्स्टिपेशन, गैस, डायरिया आदि की समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि सौंफ पेट में ई-कोलाई सहित कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया को मार देता है जिससे कॉन्स्टिपेशन और दस्त की समस्या से मुक्ति मिल जाती है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button