City ​​of Temples : देखे किस शहर को कहते है मंदिरों का शहर

City ​​of Temples In Bharat : वैसे तो पुरे भारत के हर कोणे में हर शहर और गांव में आपको कोई न कोई मंदिर मिल ही जाएगा। क्योकि हिंदुस्तान में हिन्दू धर्म को मानने वाले और देवी-देवता की आस्था के कारण देश के हर राज्य में मंदिर होते है इसलिए सभी जगह आपको मंदिर मिल ही जाते है। लेकिन भारत में एक शहर ऐसा भी है जहाँ बहुत सारे मंदिर है इसलिए इस शहर को मंदिरो का शहर भी कहा जाता है।

जिस प्रकार भारत में हर राज्य और उसके शहर किसी न किसी विशेष चीजों जैसे वहाँ की वस्तुओ, पर्यटन स्थलों आदि के लिए प्रसिद्ध रहते है उसी प्रकार एक शहर मंदिर के लिए जाना जाता है। आइये देखते है वह कौन सा शहर है जिससे मंदिरो का शहर कहते है।

READ MORE : Rudraksha : देखे रुद्राक्ष कब और कैसे धारण करना चाहिए ?

मंदिरों का शहर | City ​​of Temples

भारत के ओडिसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर शहर को मंदिरों का शहर कहते है। भुवनेश्वर शहर में 500 से अधिक मंदिर हैं। यहां के मंदिरों का वास्तुकला श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। पत्थरों को तराशकर बनाई कलाकृतियां श्रद्धालुओं के बहुत पंसद आती हैं। वैसे भारत में और भी शहर है जिसे मंदिरो का शहर कहा जाता है जैसे जम्मू, बनारस, मथुरा वृंदावन आदि बहुत शहर है।

READ MORE : Onion and Garlic: देखे क्यों नहीं खाते है सावन माह में प्याज और लहसुन

भुवनेश्वर शहर में एकाम्र क्षेत्र प्रसिद्ध है। यह विशेष रूप से मंदिरों के लिए जाना जाता है, जो कि 10.73 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह क्षेत्र भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक भगवान शिव के मंदिर लिंगराज मंदिर का भी घर है। यह मंदिर कलिंग वास्तुकला का दर्शाता है। कहते है कि इस मंदिर का निर्माण सोमवंशी राजवंश के राजाओं द्वारा किया गया था। यहां पहुंचने पर आपको मुक्तेश्वर मंदिर, राजा-रानी मंदिर व अनंत देव मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन करने को मिलेंगे।

NOTE : इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button