Chopana News : भाजपा चोपना मंडल की बैठक हुई संपन्न, देखे पूरी ख़बर

BJP Chopana News : भाजपा का विधायक प्रवास अभियान के तहत मंडल चोपना में मंगल भवन चोपना विधायक श्री सिद्धार्थ श्रीरोले (पुणे, महाराष्ट्र) ने मोर्चा संभाला। घोड़ाडोंगरी विधानसभा के मंडल चोपना क्षेत्र में सघन दौरा कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मेल मिलाप किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तमाम तैयारी की मजबूत रूपरेखा को आकार दिया। विधायक प्रवास कार्यक्रम में मंडल स्तरीय बैठक, शक्ति केंद्र एवं बूथ बैठक, सोशल मीडिया समीक्षा, वरिष्ठ एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, निर्वाचित स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां को लेकर घर-घर संपर्क, स्थानीय समुदाय के प्रमुख नेताओं के साथ भोजन, नर नारायण सेवा आश्रम में पहुंचे महाराज सुखानंद से आशीर्वाद प्राप्त कर आश्रम का भ्रमण किया आदि कार्यक्रम।

Chopana News | महामंत्री श्री कमलेश सिंह ने कहा

बैतूल जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को युद्ध के रूप में लड़ना है। कमियों को दूर करने और मजबूत रणनीति तैयार कर सभी का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम के संचालक मंडल अध्यक्ष विजय पाल जी ने किया।

READ MORE : CHILDREN CARING TIPS: क्या आप जानते हैं बच्चों के बिगड़ने के पीछे क्या कारण हैं?

यह लोग रहे उपस्तिथ

विधानसभा की बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रवास के प्रभारी प्रशांत गावंडे, मंडल सह प्रभारी विवेक जैन, पूर्व महिला आयोग सदस्य श्रीमती गंगा सज्जन उइके, विस्तारक महेंद्र नामदेव , पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे , जिला जनपद सदस्य श्रीमती सीमा तपन विश्वास , अनुसूचित जनजाति के जिला महामंत्री श्री राधेश्याम उईक , मंडल उपाध्यक्ष श्री बापी बैन, संजय महतो, मंडल महामंत्री अरविंद धुर्वे, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष केऊलाल यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता मंडल, अनुसूचित जाति अध्यक्ष दिनेश भाजरवाल, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष भैयालाल उईके, किसान मोर्चा अध्यक्ष मृत्युंजय सरकार, सहदेव राय जी, जनपद सदस्य प्रवीण विश्वास, महेश यादव, सुरेश शील, महेश काजले, तपन मंडल, बलराम मंडल, रामसु बैठे, जयराम तफादार, दुरक सिंह चुके, संजय सरकार, निखिल डाकुआ, कल्याण सिंह।

READ MORE : Love Marriage : लव मैरिज करना हो तो सावन में कर ले यह छोटा सा उपाय

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button