Chandrayaan-3 : भारत को था जिसका इंतज़ार आज वो सपना हुआ साकार, देखें वीडियो

Chandrayaan-3 Softlanding Successfull : भारत और भारत के वैज्ञानिको के लिए आज का दिन बहुत ख़ास था और ख़ास बन भी गया। भारत द्वारा चन्द्रमा पर पहुंच कर अपना मिशन कम्प्लेट करना बहुत ही बड़ा मिशन था जिसको वैज्ञानिको ने चंद्रयान 3 नाम दिया था। चंद्रयान-3 मिशन के साथ आज भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया है। लैंडर विक्रम (Lander Vikram) और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने आज 23 अगस्त 2023 की शाम 06 : 04 पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और एक बड़ा इतिहास रच दिया है।

READ MORE : Origin of Onion and Garlic : जाने कैसे हुई प्याज और लहसुन की उत्पत्ति, क्यों है वर्जित

आज इस महत्वपूर्ण सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया है। चंद्रमा की सतह पर पहले अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है। चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे। चंद्रयान 3 मिशन को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था। जो की आज 23 अगस्त 2023 शाम 06 : 04 पर सफल हुआ।

सांकेतिक चन्द्रयान 3 का वीडियो

READ MORE : Sawan Somwar : अपने राशि के ग्रहों को दे बल इस आख़री सावन सोमवार

पीएम मोदी ने दी बधाई | Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की उल्लेखनीय सफलता के लिए पीएम मोदी ने इसरो (ISRO) और पुरे भारतवासियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि यह भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चांद की सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर ली। इसके साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। इस सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि, यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है. यह क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button