Brahma Muhurta : ब्रह्म मुहूर्त में उठकर करें सबसे पहले यह काम बदल जाएंगी किस्मत

Brahma Muhurta Remedy : हमारे शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त को बहुत शुभ माना जाता है। बुजुर्ग लोग कहते हैं ब्रह्म मुहर्त में उठकर किए गए सभी काम सफल होते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 4:00 से 5:30 के बीच माना गया है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने पर देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है, जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है। आप भी अपने जीवन में सुख-समृद्धि, धन-दौलत और तरक्की चाहते हैं तो ब्रह्म मुहूर्त में उठकर एक उपाय करे।

कोई भी काम पूरा करने और सफलता प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत और बेहतर प्लानिंग की आवश्यकता होती है, परंतु कई बार हमारी किस्मत ख़राब होती है जिससे कि कड़ी मेहनत करने के बाद भी मनोवांछित फल की प्राप्ति नहीं होती है। इसके लिए आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठकर एक उपाय करने होंगे जो न सिर्फ आपकी किस्मत बदल सकते हैं, बल्कि सफलता आपके पीछे दौड़ी चली आएगी।

READ MORE : Origin of Onion and Garlic : जाने कैसे हुई प्याज और लहसुन की उत्पत्ति, क्यों है वर्जित

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर करें ये काम | Brahma Muhurta Remedy

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला व्यक्ति हमेशा सफल होता है। इस समय आप एक चमत्कारी मंत्र का जाप करे। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले स्नानादि से निवृत्त होकर सुखासन में बैठ जाएं। उसके बाद आंखें बंद करके इस मंत्र का जाप करें।
 “ओम ब्रह्मा मुरारी पुरान्तकारी भानु शशि भूमिस्तुतों बुधश्च गुरुश्च, शुक्र, शनिए, राहु, केतवा कुरुवंतु सर्वे मर्मे सुप्रभातम ओम”

उसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में अपनी दोनों हथेलियां को देखते हुए इस मंत्र का जाप करें।
“ओम कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्यए सरस्वती करमूलए: तू गोविंदा प्रभाते कर दर्शनम”

READ MORE : Kaju: भारत के इस शहर में मिलता है काफ़ी सस्ता काजू

शास्त्रों के अनुसार हमारे दोनों हाथों की हथेलियों में देवी देवता और ग्रहों का वास होता है। ब्रह्म मुहूर्त में इनका दर्शन करना है बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। यही कारण है कि शास्त्रों में देर तक सोना वर्जित माना गया है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button