BJP YUVA MORCHA BETUL: महाजनसंपर्क अभियान को लेकर युवा मोर्चा की बैठक संपन्न

BJP YUVA MORCHA BAITHAK :- राष्ट्रवादी विचारो को लेकर आगे बढ रही भाजपा - अमय आप्टे

BJP YUVA MORCHA BETUL NEWS :- भाजपा राष्ट्रवादी विचारो को लेकर आगे बढ रही है। मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं प्राचीन वैभव की स्थापना हो रही है। उक्त उदगार भाजयुमो संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अमय आप्टे ने भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में मोर्चा जिला पदाधिकारियो की कामकाजी बैठक में कही। बैठक का शुभारंभ भाजपा पितृपुरूष पं.दीनदयाल उपाध्याय, डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया गया।

संभाग प्रभारी अमय आप्टे ने बैठक को सम्बोधित किया | BJP YUVA MORCHA

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो संभाग प्रभारी अमय आप्टे ने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओ से करोडो देशवासियो के जीवन में बदलाव आया है। भाजयुमो कार्यकर्ता पार्टी के विचार एवं सरकार की योजनाओ का जन जन तक पहुंचाने में दूत की भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़े :-BJP LOKSABHA LEVEL MEETING: जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा स्तरीय बैठक संपन्न

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा प्रभारी जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि नव मतदाता सम्मेलन एवं बाईक रैलियो के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ता हजारो लोगो तक पहुंचेगें एवं कांग्रेस के झूठ को उजागर करेगें।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष आगे के कार्यक्रमों की जानकारी दी | BJP YUVA MORCHA BETUL

बैठक में आगामी कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रदेश मोर्चा द्वारा दिए गए कार्यक्रमो में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम, नवमतदाता सम्मेलन एवं नवमतदाता पंजीयन अभियान , बाईक यात्रा, आनलाईन प्रश्नोत्तारी प्रतियोगिता के माध्यम से अभियान के सफल आयोजन पर रूपरेखा पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष टेकाम द्वारा किया गया । भाजयुमो की इस वृहद बैठक (BJP YUVA MORCHA BETUL) में जिलाउपाध्यक्ष, जिला मंत्री एवं जिला पदाधिकारी विशेषरूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :-WORLD NO TOBACCO DAY: WNTD पर पोस्टर प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button