BJP News Betul : पूर्ण विजय के संकल्प के साथ बूथों पर पहुंचेगे कार्यकर्ता-बबला शुक्ला

दस दिन तक चलेगा बूथ विजय अभियान

BJP News Betul : श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष से लेकर बीते दो वर्षों में संगठन के विस्तार और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए लगातार बूथ सशक्तीकरण का काम किया गया है। पार्टी के इन्हीं प्रयासों की अगली कड़ी है-बूथ विजय अभियान, जो आज 13 मार्च से शुरू हो रहा है और 22 मार्च तक चलेगा। इस बार पार्टी नेतृत्व ने पिछले चुनाव के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।

पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता ,पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अभियान के दस दिनों में जिले के सभी 1581 बूथों पर पहुंचकर दो घंटे बिताएंगे तथा हर बूथ को ’मोदी बूथ’ बनाते हुए पार्टी का वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ाने तथा 370 नए वोट बढाने की तैयारी करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री एवं बूथ विजय अभियान के प्रभारी कमलेश सिंह भी मौजूद रहे।

Read More : Custard Apple Seeds : देखें सीताफल के बीज से होने वाले फ़ायदे

370 प्लस का लक्ष्य लेकर बूथों पर उतरेंगे सभी मोर्चे / BJP News Betul

श्री शुक्ला ने कहा कि बूथ विजय अभियान के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और सभी सातों मोर्चे बूथों पर पहुंचेंगे। सभी मोर्चों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां और लक्ष्य दिए गए हैं। अभियान के 10 दिनों में सभी कार्यकर्ता इन कामों को पूरा करते हुए 370 प्लस के लक्ष्य को बढाने की तैयारी करेंगे। श्री शुक्ला ने कहा कि ने प्रत्येक बूथ पर नव मतदाताओं से संपर्क और संवाद किया जाएगा। वहां के प्रबुद्धजन, की वोटर्स और सभी समाजों, वर्गों के प्रमुख लोगों से भी संपर्क की योजना है।

इस अभियान के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवा, महिला, खिलाड़ी, शासकीय योजनाओं के लाभार्थी सहित अन्य सभी वर्गों से छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कर उनसे बूथ में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य के लिए सहयोग मांगा जाएगा। पन्ना प्रमुखों की बैठक बुलाकर उनसे करणीय कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इन कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग प्रवासी कार्यकर्ता संगठन ऐप पर रियल टाइम करेंगे।

Read More : Acharyashri Vidyasagar Ji : आइये जानते है आचार्य विद्यासागर जी महाराज का जीवन कैसा रहा ?

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देगें श्रृद्वांजलि –

जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में धारा 370 का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेंगे। धारा 370 के खिलाफ संघर्ष के दौरान ही डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दे दिया। कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से जोड़े रखने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर उन्हें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित करें।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button