BJP IT CELL: BJP के सोशल योेद्वाओं ने लोकसभा चुनाव का किया शंखनाद।

BJP IT CELL NEWS 2024 :- लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारीयां शुरू कर दी है। भाजपा के सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है जहां सूचनाएं और कार्य तेजी से वायरल होेते है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वर्णिम कार्यकाल में देश की दिशा और दशा में अभूतपूर्व परिर्वतन हुआ है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया पर नियमित होने से हमें पिछले विधानसभा चुनाव में भारी सफलता मिली है।

BETUL BJP NEWS
BETUL BJP NEWS-NARADZEE

हर बूथ पर वोटिंग शेयर बढ़ाना लक्ष्य

अब आगामी लोकसभा सभा चुनाव में इस सफलता को बरकरार रखते हुए हर बूथ पर 60 प्रतिशत वोट शेयर करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए सोशल मीडिया पर अपने सामाजिक कार्यो के साथ साथ सरकार के जनकल्याणकारी, विकास के ऐजेंडे और विजन को भी साझा करते हुए इन दिनो जो नमो एप्प पर विकसित भारत ब्रांड एम्बेसेडर के जरीए युवाओं को जोडते हुए इन क्रियाकलापो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सांझा करने की जरूरत है।

फॉलोवर्स बढ़ाने की सलाह | BJP IT CELL NEWS FROM MP

बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय सोशल मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने पदाधिकारीयों और सोशल मीडिया मंडल सदस्यो को सोशल मीडिया की लघु कार्यशाला में नमो एप्प, फेसबुक ,व्हाटएप्प , टवीटर और इंस्टाग्राम से जुडी बारिकीयों को सांझा करते हुए अपने फालोवर और रिच बढाने के नवाचारो से पदाधिकारीयों को अवगत कराया।

सयोंजक ने NAMO APP की जानकारी दी

लघु कार्यशाला को संबोधित करते हुए आई टी विभाग के जिला संयोजक अनिल खंडेलवार ने नमो एप्प पर सभी पदाधिकारीयों को विकसित भारत एप्प की लिंक जनरेट करने के साथ साथ कैसे डेश बोर्ड पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता (BJP IT CELL)अच्छी रैंक पा सकते है कि जानकारी देते हुए अधिकतम लोगो को विकसित भारत एम्बेसेडर में पंजीयन करने की बात कही।

विधानसभा चुनाव में सभी की मेहनत रंग लाई

बैठक का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक जीवन बुवाडे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी पदाधिकारीयों की मेहनत रंग लाई है। अब लोकसभा के लिए सोशल मीडिया पर हम शंखनाद कर रहे है। आने वाले चुनाव में मेरी सरकार अच्छी सरकार मेरी सरकार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ महा विजय की तैयारीयों में आज से हम सभी को जुट जाना है।

सोशल मीडिया अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी शंकरराव चढोकार, सोशल मीडिया संभाग सह संयोजक सुनील अग्रवाल मंचासीन थें। बैठक में सोशल मीडिया विभाग की जिला टोली, विधानसभा संयोजक, सह संयोजक, मंडल संयोजक ,सह संयोजक एवं मंडल सदस्य बडी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- Shri Ram Mandir : बैतूल के इस युवक ने राम मंदिर निर्माण तक शादी नहीं करने का लिया था संकल्प

इस प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। आपके अपने ग्रुप से जुड़ने के लिए “ यहाँ क्लिक करें”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button