BJP GOVERNMENT :प्रदेश में चल रही 50% कमिशन सरकार

कांग्रेस नेताओं प्रेसवार्ता कर महाकाल लोक में हुए महाभ्रष्ट्राचार के लगाए आरोप - Betul Congress

BJP GOVERNMENT WORK :- पिछले दिनों तेज हवा में उज्जैन स्थित महाकाल कारिडोर की मूर्तियां गिरने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरते हुए निर्माण के दौरान नियमों की अंदेखी और महाभ्रष्ट्राचार का आरोप प्रेस वार्ता में लगाया। स्थानीय दादावाड़ी में आयोजित वार्ता में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष सुनील गुड्डू शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे, बैतूल विधायक निलय विनोद डागा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू बडोनिया और शहर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत तोमर मौजूद रहे।

भर चूका पाप का घड़ा : निलय डागा | BJP GOVERNMENT

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने शिवराज सरकार पर 50 प्रतिशत कमिशन का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से कर्नाटक में 40 प्रतिशत वाली सरकार का अंत हुआ है। उसी तरह अब शिवराज सरकार के पाप का घड़ा भी भर गया है। भोलेनाथ ने अपनी तीसरी आंख खोल दी है। अब भ्रष्ट्राचारी सरकार की विदाई तय है। इस मामले की हाईकोर्ट के जस्टिस से जांच कराए जाने की मांग भी इस दौरान की है।✒️ सूर्यदीप त्रिवेदी बैतूल (Mo. 9039213004)

यह भी पढ़ें :- BJP YUVA MORCHA BETUL: महाजनसंपर्क अभियान को लेकर युवा मोर्चा की बैठक संपन्न

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

यह भी पढ़ें :- MP CM Shivraj ने कहा: अब आंगनवाड़ी में होगी प्री स्कूलिंग

और साथ ही हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए हमारी INSTAGRAM ID @NARADZEE पर जाके फॉलो करें और साथ हमारे FACEBOOK PAGE, TWITTER और KOO पर हमें फॉलो करने के लिए उनके नाम पर “क्लिक करें”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button