BJP 5th List : भाजपा ने 92 प्रत्याशियों की पांचवीं सूची की जारी, 3 मंत्रियों की टिकट कटी

BJP 5th List MP : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी। इस सूची में 92 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक, चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक में शेष 94 नामों पर चर्चा हुई है। इसके बाद ये सूची जारी की गई। बता दें कि गुना और विदिशा से भाजपा ने नाम रोके हैं। प्रदेश की 228 सीटों पर मुकाबला लॉक हो गए हैं।
Read More : Hyundai Exter ने की टाटा और मारूति की गाड़ी की बोलती बंद
विशेषज्ञों का विश्लेषण | BJP 5th List
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा ने इस सूची में कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। यशोधरा राजे सिंधिया के टिकट काटने से भाजपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की उनकी इच्छा को नाकाम करने की कोशिश की है। हालांकि आपको बता दे यशोधरा राजे सिंधिया ने तो खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर चुनाव लड़ने से पहले ही इनकार कर दिया था।
बीजेपी ने गुना और विदिशा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा 5वीं लिस्ट में नहीं की है। दक्षिण से भगवान दास सबनानी और पश्चिम से भोजपुर से सुरेंद्र पटवा को टिकट दिया गया है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने इस सूची में “सबसे योग्य उम्मीदवारों” को चुना है। चौहान ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल करेगी।
Read More : HEALTH TIPS : देखें स्वास्थ्य सम्बंधित कुछ विशेष बातें और बुजुर्गों के लिए सुझाव
आकाश विजयवर्गी सहित तीन मंत्रियों के टिकट काटे
इंदौर-3 से मौजूदा विधायक आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया है। उनकी जगह राकेश शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने 3 मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं। मंत्री ओपीएस भदौरिया, यशोधरा राजे सिंधिया और गौरीशंकर बिसेन को इस बार मौका नहीं दिया गया है। गौरीशंकर बिसेन की जगह पार्टी ने उनकी बेटी मौसमी बिसेन को बालाघाट विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। बीजेपी ने 3 मंत्रियों समेत कई विधायकों को घर बैठा दिया है।
Read More : NATIONAL LOK ADALAT : नेशनल लोक अदालत का आयोजन
बैतूल में हेमंत पर फिर भाजपा ने जताया भरोसा
बैतूल जिले की चार विधानसभा सीटों पर उम्मीद से पहले भाजपा ने अपने प्रत्याशी तय कर चौकाने वाला काम किया। वहीं जब अब कांग्रेस के भी बैतूल की चार विधानसभाओं में चेहरे सामने आ गए है। इसके बाद बैतूल विधानसभा में भाजपा के चेहरे को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थी, और चर्चाओं से ही प्रत्याशी साफ तौर पर समझ आ रहा था।
लेकिन कल हुई केंद्रीय समिति की बैठक के बाद लोगों को लगातार भारतीय जनता पार्टी की पांचवी सूची का इंतजार था , भाजपा ने इंतजार खत्म करते हुए अपनी 92 प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी है, जिसमें बैतूल विधानसभा से हेमंत विजय खंडेलवाल पर पुनः भरोसा जताकर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं आज श्री खंडेलवाल उम्मीदवारी की दौड़ क्लियर कर चुके है।
Read More : Weight Loss Tea: सर्दियों मे वजन कम करे दालचीनी की चाय से, होगा फैट कम







BJP 5th List में 12 महिलाओं भी शामिल
- ग्वालियर पूर्व – माया सिंह
- हटा (अजा) – उमा खटीक
- रैगांव (अजा)- प्रतिमा बागरी
- चितरंगी (अजजा) – राधा सिंह
- मंडला (अजजा) – संपतिया उईके
- बालाघाट – मौसम बिसेन
- खंडवा (अजा) – कंचन मुकेश तन्वे
- पंधाना (अजजा) – छाया मोरे
- नेपानगर (अजा) – मंजू राजेंद्र दादू
- बुरहानपुर – अर्चना चिटनिस
- धार- नीना विक्रम वर्मा
- अंबेडकर नगर महू – उषा ठाकुर
Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।