Bhumi Pujan In Seoni : मुख्यमंत्री सिवनी में करेंगे 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Chief Minister Bhumi Pujan of development works worth Rs 100 crore in Seoni: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास पर्व के अंतर्गत सिवनी जिले के भ्रमण के दौरान 19 जुलाई को 100 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरे भ्रमण से जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे और गरीब, असहाय लोगों की समस्याओं को निराकरण हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनता में उत्साह हो।

श्री चौहान ने कहा- मैं सिवनी की जनता की पूजा करने आ रहा | Bhumi Pujan In Seoni

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिवनी जिले के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। बैठक में जनप्रतिनिधि, आयुक्त और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता ही मेरी भगवान है। मैं सिवनी की जनता की पूजा करने आ रहा हूँ। उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रोड शो का रूट और कार्यक्रम की तैयारियाँ जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर पूर्ण की जाएं।

READ MORE : RELIGIOUS FACTS: क्या आप जानते हैं,शास्त्रों में बिना कपड़ों के नहाना क्यू मना हैं

मुख्यमंत्री श्री चौहान सिवनी में सीएम राइज स्कूल धनोरा एवं मुर्गहाई, क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी, सिवनी मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग, सिवनी- मंडला से पलारी मार्ग और 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहाई के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान भ्रमण के दौरान माल्हनबाड़ा से खैररांजी मार्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन निर्माण बरघाट, शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य, ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं आवास गृहों का निर्माण और सिवनी नगरीय क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों का डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

NOTE : इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button