BHAGWA DHWAJ: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में फहराया भगवा ध्वज।

BHAGWA DHWAJ IN BETUL CITY :- अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बैतूल में भी उत्साह नजर आ रहा है। लोग घरों में और सार्वजनिक स्थानों पर भगवा ध्वज फहरा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद (VHP) धर्म प्रसार ने भैरव गढ़ चक्कर रोड स्थित भैरव मंदिर पर राम भक्तों ने समुद्र तल से 692 फीट की ऊंचाई पर भगवा ध्वज फहराया।

500 वर्षो की तपस्या पूर्ण हुई
विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के विभाग धर्म प्रसार प्रमुख कमलेश प्रजापति ने बताया कि 500 सालों की तपस्या के बाद हमारे आराध्य प्रभु श्री राम अपने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं। जिसके उपलक्ष्य में हमने यह भगवा ध्वज स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज हमारी आस्था और विश्वास का प्रतीक है।
भारत के लिए नये युग का आरम्भ | BHAGWA DHWAJ IN BETUL MP
ध्वज पूजन करने में धर्म प्रसार के प्रांत सह प्रमुख भंवर सिंह जी चौहान, विहिप विभाग सह मंत्री महेंद्र साहू, चेतन यादव, महंत सागर करकरे, संजू, मुकेश अन्य साथी मौजूद रहे। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एक ऐतिहासिक घटना है। यह भारत के लिए एक नए युग का आरंभ है। इस अवसर पर बैतूल के लोगों में भी गहरा उत्साह देखने को मिला।
घरों और सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजा रोहन हुआ
लोगों ने घरों में और सार्वजनिक स्थानों पर भगवा ध्वज फहराकर अपनी आस्था और विश्वास का प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार द्वारा भैरव गढ़ चक्कर रोड स्थित भैरव मंदिर पर 692 फीट की ऊंचाई पर भगवा ध्वज फहराना एक सराहनीय पहल है। यह ध्वज हमारी आस्था और विश्वास का प्रतीक है।
यह भी पढ़े :- Hey Ram Chale Aao : “हे राम चले आओ” भजन की रील विश्वविद्यालय ने जारी की
इस प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। आपके अपने ग्रुप से जुड़ने के लिए ” यहाँ क्लिक करें”।