Betul News : अंबेडकर जी के सपनों को साकार कर रही भाजपा – दुर्गादास उइके

भाजपाइयों ने मनाई भारतरत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती

Betul News : भारतीय जनता पार्टी जिला बैतूल द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती पर अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात भाजपा प्रत्याशी डी.डी.उइके ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें डॉ भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी दलित, शोषित और वंचित वर्ग के लोगो को सामर्थ्यवान बनाने में लगी हुई है। श्री उइके ने कहा कि बाबा साहब ने पूरा जीवन गरीबों के लिए और उनके कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। संविधान का निर्माण करके भारत को सशक्त और समृद्धशाली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज देश उनके इस योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

Read More : Singhade Ka Achar : क्या अपने भी खाया है सिंघाड़े का अचार, नहीं तो देखे रेसिपी और फायदे

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकरी मौजूद रहे Betul News

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला , विधायक हेमंत खंडेलवाल, डा.योगेश पंडाग्रे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, लोकसभा विस्तारक सोहन सिंह, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, सुरेश गायकवाड, वरिष्ठ नेता रमेश मिश्रा, भगवानसिंह भारद्वाज, सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, सहकोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, पूरन साहू, देवेन्द्र बबलू मालवी, दिपक माथनकर, सतीश जौधलेकर, चाणक्य राखडे, जयप्रकाश साहू, राकेश शर्मा, रवि हिराणी, मोनू सोनी, विजय खातरकर, तक्षित सोनारे, बाबा खडिया, पवन शर्मा, पवन यादव, गीतेश बारस्कर, दीपक बर्थे, आशीष पंवार सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकरी मौजूद रहे।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button