Betul Congress:पांचो विधान सभाओं पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगी कांग्रेस।

Betul Congress Election:- जैसे जैसे विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, रणनीतिक सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। बैतूल जिले की पांचों विधान सभाओं में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए, प्रत्येक कांग्रेसी उत्साहित नजर आ रहा है। रविवार जिले के संगठन प्रभारी चन्द्र प्रकाश द्विवेदी प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार बैतूल पहुंचे , जहां उन्होंने शहीद भवन में कांग्रेस जनों की बैठक लेकर विचार विमर्श किया है।

Leaders from various fields of Betul Congress participated in the meeting.
Betul Congress Baithak

जिले के सभी नेता थे शामिल

बैठक में मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, बैतूल विधायक निलय विनोद डागा, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रम्हा भलावी, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, प्रदेश सचिव समीर खान, संगठन मंत्री स्पेंसर लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजभूषण पांडेय, ऋषि दीक्षिति, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका निरापुरे समेत जिले की पांचों विधान सभाओं से कांग्रेस पदाधिकारी और नेता गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Betul Congress बूथ लेवल तक बढ़ाएंगे सक्रियता

जानकारी के मुताबिक बैठक में कांग्रेस के सभी विधायकों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार, जिला संगठन प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी के सामने रखे। आगामी चुनावों को लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए विस्तृत रूप रेखा तैयार किये जाने पर चर्चा की गई है। बैठक(Betul Congress) में सभी नेताओं ने अपनी बात श्री द्विवेदी के सामने रखी । लगभग 3 घण्टे तक चली मैराथन बैठक में यह तय किया गया कि, आने वाले चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता नगरीय , ग्रामीण इलाकों के बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता बनाये रखेंगे।

Betul Congress Baithak

आने वाले विधान सभा चुनाव कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और जिले(Betul Congress) की पांचों विधान सभा मे कांग्रेस जीत हासिल कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और कमलनाथजी को मुख्यमंत्री बनाएगी। बैठक खत्म होने के पश्चात समस्त कांग्रेस जन रानी दुर्गावती की प्रतिमा के समक्ष उपस्तिथ हुए और महू में हुई घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

मनभेद, मतभेद में ना हो तब्दील

बैठक के बाद संगठन प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी मीडिया से भी मुखातिब हुए, उन्होंने कहा कि जिला संगठन प्रभारी नियुक्त होने के बाद वे पहली बार बैतूल आये हैं। कांग्रेस जनों की बैठक(Betul Congress) ली गयी है। जिले के सभी कांग्रेसी चुनावों को लेकर गम्भीर हैं। कांग्रेस एक बड़ा परिवार है आपस मे थोड़ा बहुत मनभेद सभी जगह होता है। कांग्रेस में क्षमता है कि हम आपस मे बैठकर सभी समस्याओं का समाधान कर लेते हैं। आने वाले चुनावों में कांग्रेस की एकजुटता का असर भी दिखाई देगा। बैठक में उपस्तिथ प्रत्येक कांग्रेसी संकल्पित है कि जिले की पांचों विधान सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी जिता कर लाये जाएंगे, और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और कमलनाथजी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े, ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button