BETUL COLLECTOR IN BHIMPUR: कलेक्टर बैतूल भीमपुर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे

BETUL COLLECTOR IN BHIMPUR VISIT :- कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा ने बुधवार को भीमपुर विकासखंड मुख्यालय सहित ग्राम घोघरा, पोपटी एवं डोडाजाम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही स्कूल व आंगनवाड़ी भी देखे।

BETUL COLLECTOR NEWS

तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया

भ्रमण के दौरान कलेक्टर सर्वप्रथम तहसील कार्यालय भीमपुर पहुंचे। जहां उन्होंने RCMS PORTAL में दर्ज राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की एवं कार्यालय में इंटरनेट व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। भीमपुर के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के निरीक्षण के दौरान यहां व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं से शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली।

स्कूल में कक्षाओं की व्यवस्था देखि

 COLLECTOR IN BHIMPUR अमनबीर सिंह बैंस

स्कूलों का निरीक्षण किया | BETUL COLLECTOR VISITED SCHOOL

स्कूल में पूरक पात्रता प्राप्त विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाओं की संचालन व्यवस्था की भी पड़ताल की। यहां अंग्रेजी विषय के शिक्षक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भीमपुर में ही प्रायमरी शिक्षकों के लिए संचालित एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। जनपद पंचायत परिसर में NRLN अंतर्गत गठित स्व सहायता समूहों के सदस्यों से भी कलेक्टर द्वारा चर्चा की गई।

रेशम उत्पादकों से भी मिले | BETUL COLLECTOR IN BHIMPUR

इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूहों से कहा कि वे रेशम उत्पादन गतिविधियों से जुडक़र बेहतर कार्य करें। यह आर्थिक रूप से फायदेमंद है। प्रशिक्षण में यह कार्य कर रहे हितग्राहियों के अनुभव भी साझा करवाए गए। कलेक्टर ने LRNM के जनपद स्तरीय अमले एवं रेशम विभाग के कर्मचारियों को स्व सहायता समूह को बेहतर मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

BETUL COLLECTOR VISIT अमृत सरोवर भीमपुर

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम घोघरा में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। ग्राम पोपटी में माध्यमिक शाला के बच्चों से चर्चा की एवं यहां शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आंगनवाड़ी भवन का मरम्मत कार्य भी देखा। ग्राम डोडाजाम में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button