BETUL BJP NEWS: जानिए जिला अध्यक्ष ने क्या कहा मोर्चा कार्यकर्ताओ से

सरकार की योजनाएं बूथ पर पहुंचाने का कार्य करे मोर्चा कार्यकर्ता - बबला शुक्ला

BETUL BJP NEWS MEETING :- भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चो की संयुक्त बैठक शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवं सभी मोर्चो के जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्षो द्वारा पार्टी के प्रेरणास्त्रोत डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ,प.दीनदयाल उपाध्याय ,भारत माता के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

BETUL BJP MEETING

कार्यकर्ता को काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि हर कार्यकर्ता को काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता यही हमारी कार्य पद्वति है। प्रत्येक पदाधिकारी को कोई न कोई काम सौपा जाना चाहिए। श्री शुक्ला ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए। जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि जिले के सभी मोर्चा पदाधिकारियो को किसी न किसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

मंडलो में नियमित प्रवास निर्देश : BETUL BJP NEWS

जिला पदाधिकारी अपने प्रभार के मंडलो में नियमित प्रवास करें। कार्यकर्ताओ के साथ बैठक एवं संवाद करे एवं पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के झूठ को उजागर करें। केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने में एवं हितग्राहियो को इन योजनाओ का लाभ दिलाने में पदाधिकारी अपनी महत्ती भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़े :-BETUL BOARD RESULT:हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख मिलाकर एक लाख से अधिक नए कार्यकर्ता भाजपा से जुडे है। इन कार्यकर्ताओ से सतत संपर्क कर उन्हे संगठन कार्य में सक्रिय रखने की जिम्मेदारी मोर्चा के पदाधिकारियो (BETUL BJP NEWS) का है।

कांग्रेस झुठी घोषणा से जनता को भ्रमित कर रही हैं

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने किसानो का कर्जा माफी, युवाओ को बेरोजगारी भत्ता, बुजूर्गो को एक हजार पेेंशन एवं कन्यादान की राशी बढाने झूठी घोषणा कर किसानो, युवाओ और बेटियो के साथ विश्वास घात करने का काम किया था। एक बार फिर से कांग्रेस झुठी घोषणाओ का पिटारा लेकर जनता को भ्रमित करने का अभियान शुरू कर दिया है।

बैठक में पदाधिकरी रहे मौजूद : BETUL BJP TEAM

सभी मोर्चा पदाधिकारी कांग्रेस के झुठ को जनता के बीच उजागर करने का काम करेगें। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, किसान मोर्चा प्रभारी सुधाकर पंवार, एससी मोर्चा प्रभारी देवीसिंह ठाकुर, पिछडा वर्ग मोर्चा प्रभारी शंकर चढोकार, एसीटी मोर्चा प्रभारी कृष्णा गायकी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वरसिंह चंदेल, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चढोकार मंचासीन रहे। इस कामकाजी बैठक में सभी मोर्चो के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री सहित बडी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-BJP MEETING: कांग्रेस के झुठ को सामने लाए पदाधिकारी – बबला शुक्ला

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button