BETUL 24 MAY: स्व सहायता संगठनों को अनुदान राशि जारी

BETUL 24 MAY NEWS :- मध्य प्रदेश-डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत बैतूल के द्वारा स्व सहायता समूहों के साथ सघन रूप से कार्य किया जा रहा है। शासन की मंशानुरूप समय-समय पर चक्रिय राशि (RF), सामुदायिक निवेश निधि (CIF) के रूप में अनुदान राशि दी जाती है ताकि स्व सहायता समूह अपनी आंतरिक जरूरतों को ऋण के माध्यम से राशि लेकर पूरा कर सके। अनेक स्व सहायता समूह सामुदायिक निवेश निधि की राशि से छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियां भी करती है जिससे की उनकी आय में वृद्धि (BETUL NEWS 24 MAY) होती है।

इन विकासखंडो में जारी हुई राशि : BETUL 24 MAY

इसी क्रम में 23 मई को आमला, भीमपुर, भैंसदेही, आठनेर, घोडाडोंगरी, मुलताई, शाहपुर एवं चिचोली कुल 08 विकासखंडों को 752 स्व सहायता समूहों को एक करोड़ पचास लाख चालीस हजार (1,50,40,000) रूपये की राशि चक्रिय राशि के रूप में एवं मुलताई, प्रभातपट्टन, शाहपुर, आठनेर, भैंसदेही, आमला एवं भीमपुर कुल 07 विकासखंडों के 18 संकुल स्तरीय संगठनों के माध्यम से 674 स्व सहायता समूहों को छ: करोड़ चौहत्तर लाख रूपये की राशि सामुदायिक निवेश निधि के रूप में जारी की गई है, जिससे स्व सहायता समूह समय पर राशि उपयोग कर अपनी आजीविका को समृद्ध कर सकते हैं।

करीब १५ सौ समूहों मिला पैसा

इस प्रकार (BETUL 24 MAY) से कुल 1426 स्व सहायता समूहों को चक्रिय राशि एवं सामुदायिक निवेश निधि की राशि के रूप में आठ करोड़ चौबीस लाख चालीस हजार रूपये की राशि जारी की गई है।

यह भी पढ़े :- HEAT STROKE : जानिए भयंकर गर्मी में लू से बचने के लिए क्या हो सावधानियां

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे। साथ ही हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए हमारी INSTAGRAM ID @NARADZEE पर जाके फॉलो करें और साथ हमारे FACEBOOK PAGE, TWITTER और KOO पर जाकर हमें फॉलो करने के लिए “यहाँ क्लिक करें”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button