BELL PATRA: भगवान भोलेनाथ के प्रिय बेलपत्र के साथ सावन में करे यह उपाय, मिलेगा अधभुत फ़ायदा

BELL PATRA BENEFITS: According to the old elders and ancient texts, Bel Patra has been told to have special importance for Lord Bholenath.

BELL PATRA BENEFITS: पुराने बुजुर्गो और प्राचीन ग्रंथो के अनुसार बेल पत्र का भगवन भोलेनाथ के लिए विशेष महत्त्व बताया गया है। कहा जाता है की बेल पत्र के बिना भगवान भोलेनाथ की पूजा अधूरी मनाई जाती है। इस समय में भगवान भोलेनाथ के प्रिय सावन माह की शुरुआत हो गई है। सावन महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की बड़ी भरी भीड़ लगी रहती हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा में दूध, जल और बेलपत्र का बहुत महत्व रहता है।

READ MORE : SAVE WATER SAVE LIFE: जानिए जल संरक्षण में कौनसे उपाय सार्थक है

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ सिर्फ बेलपत्र अर्पण करने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते है। इस बेलपत्र के साथ कुछ महत्वपूर्ण उपाय कर आप भगवान भोले का आशीर्वाद जीवनभर के लिए प्राप्त कर सकते है। कहते है बेलपत्र उन्हें शीतलता प्रदान करती है। समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को ग्रहण करने के बाद जब भगवान भोलेनाथ विष के ताप से तप रहे है उस वक्त बेलपत्र के जरिए ही उन्हें शीतलता मिली थी, इसलिए जो भी भक्त उन्हें बेलपत्र अर्पण करता है भगवान भोलेनाथ उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है।

BELL PATRA के साथ करे यह उपाय

  • बेलपत्र पर प्रभु श्री राम का नाम लिखकर भगवान भोले को अर्पण किया जाए तो शिव और विष्णु दोनों की कृपा भक्तो पर बरसती है।
  • पूजा के दौरान 3, 11 या 108 बेलपत्र पर राम का नाम लिखकर जरूर शिवलिंग पर अर्पण करना चाहिए इससे वैभव, ऐश्वर्य के साथ मनोवांछित मनोकामनाएं भी भक्तों की पूरी होती है।
  • बेलपत्र पर ॐ नमः शिवाय लाल रोली से लिखकर शिवलिंग पर अर्पण करने से भगवान भोले अति शीघ्र ही प्रसन्न होते है और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं।
  • बेलपत्र पर राम लिख कर चढ़ाने से घर,परिवार में खुशियां भी आती है और जिंदगी के सारे कष्ट भी दूर होते है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button