BABLA SHUKLA NEWS : विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन संपन्न

BETUL BJP NEWS :- हर वर्ग के लिए सरकार की योजनाएं - बबला शुक्ला

BABLA SHUKLA NEWS IN HINDI :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष होने पर हम देखते है कि समाज के हर वर्ग को सरकारी योजनाओ का लाभ मिला है। ऐसा कोई वर्ग दिखाई नही देता जो गरीब कल्याण की योजनाओ से अछुता हो। उक्त उदगार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने भाजपा की सयुक्त मोर्चा की बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि महाजनसंपर्क अभियान की सफलता के लिए पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमो के साथ हर मोर्चे को हितग्राहियो से संपर्क करने की जरूरत है।

डबल इंजन सरकार के अनेक फायदे

संयुक्त मोर्चा आज हर घर मे डबल इंजन की सरकार के चलते हितग्राही मिल जाएगें। जहां एक योजना का लाभ मिल चुका है। उस हितग्राही को अन्य योजनाओ का भी अगर लाभ मिल सकता है तो मोर्चा पदाधिकारियो को इसके लिए प्रयास करने की जरूरत पर बल दिया।

यह भी पढ़ें :- LADLI BAHAN RASHI VITRAN:”मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया” जानिए MP CM ने ऐसा क्यु कहा

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि किसान मोर्चा श्री मोदी जी के किसान कल्याण योजनाओ से जुडी जानकारिया साझा करें। वहीं महिला मोर्चा महाजनसंपर्क के दौरान बताया किस तरह से महिलाओ को बढते भारत में बराबरी का हक मिला है।

महिलाएं की भी भागीदार बड़ रही हैं

आज महिलाएं सशस्त्र सेना में भी भागीदारी कर रही है। युवा मोर्चा की भी महाजनसंपर्क में महत्वपूर्ण भूमिका है। महाजसंपर्क के दौरान नव मतदाता सम्मेलन और टैक्नालॉजी के क्षेत्र में युवाओ को मिल रही सरकारी मदद नए मतदाताओ को साझा करे। पिछडा वर्ग कल्याण के लिए सरकारी योजनाओ को बेहतर क्रियान्वयन हो इसके लिए पिछडा वर्ग महाजनसंपर्क अभियान के दौरान अपनी भूमिका निभा सकता है।

बीजेपी हर मोर्चे पर काम करती हैं BJP BABLA SHUKLA NEWS

श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा के मोर्चे हर क्षेत्र मे प्रभावी ढंग से सरकार की सफलताओ का परचम लहराने का काम भी करता है। आने वाले दिनो मे सभी को योजनाओ का लाभ मिले ऐसे प्रयास भी महाजनसंपर्क के दौरान करने की जरूरत है। सम्मलेन में महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक सुधाकर पंवार ने कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना उपस्थित मोर्चा पदाधिकारियो और सदस्यो के सामने रखी।

उपस्थित पदाधिकारी | BABLA SHUKLA NEWS

विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन मे जिला महामंत्री कमलेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी,आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चढोकार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शारिक खान, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुंदर बनखेडे ,अजा मोर्चा के जिला महामंत्री संतलाल सूर्यवंशी मंचासीन रहे। सम्मेलन का संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने किया एवं आभार विधानसभा प्रभारी मधु पाटनकर ने व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :- CBI MULTAI: सेन्ट्रल बैंक मुलताई हुआ कुप्रबन्धन का शिकार

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे। हमारे FACBOOK PAGE से जुड़ने के लिए “यहां क्लिक करें“।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button