Baba Mukinda Ambhore : राम मंदिर निर्माण को लेकर अनोखा संकल्प

डॉ.अरुण जयसिंहपुरे को सौंपा देहदान पंजीयन पत्र अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल के लिए दान की देह

Baba Mukinda Ambhore Betul : प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए तो कुछ कर नहीं पाए तो अपना शरीर राम को अर्पित कर रहे हैं मृत्यु के बाद यह शरीर किसी के काम आए, इसलिए रामलला के विराजमान होने के साथ ही देहदान के संकल्प को पूरा कर दिया है। यह बात राम मंदिर निर्माण को लेकर अनोखा संकल्प लेने वाले विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला पूर्व सह बलोपासना प्रमुख और वर्तमान भाजपा गंज मंडल मंत्री बाबा मुकिन्दा अंभोरे ने देहदान करने के बाद व्यक्त की है। मुकिन्दा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल के शरीर रचना शास्त्र विभाग के देहदान पंजीयन पत्र में दो गवाहों के साथ देहदान करने का संकल्प लिया है।

Baba Mukinda Ambhore Betul

RADHARANI KI STORY: क्या आप जानते हैं राधारानी और गौलोक के बिच क्या रिस्ता हैं।

भाजपा गंज मंडल मंत्री ने की देहदान | Baba Mukinda Ambhore

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में लोगों ने अलग-अलग संकल्प लिया हुआ था। प्रभु राम में अपनी अगाध आस्था जताते हुए जयप्रकाश वार्ड बैतूल के रहने वाले बाबा मुकिन्दा अंभोरे ने संकल्प लिया था कि जब राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा तो वह देह दान करेंगे। मुकिन्दा ने बताया कि उनका संकल्प था कि राम मंदिर बनने के साथ ही अपना देह दान करेंगे। आज संकल्प पूरा हो रहा है। भाजपा गंज मंडल मंत्री मुकिन्दा अंभोरे ने 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देह दान देने का अपना संकल्प पत्र हस्ताक्षर कर डॉ.अरुण जयसिंहपुरे को सौंप दिया है।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button