Abhimanyu-2 : जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” 01 से 15 अगस्त तक

Awareness Campaign “Abhimanyu-2” : पुलिस मुख्यालय भोपाल की महिला सुरक्षा शाखा के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश् मे जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” चलाये जानें के निर्देश प्राप्त हुये थे। पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी निर्देशों के पालन में बैतूल पुलिस के द्वारा भी संपूर्ण जिले मे 01 अगस्त 2023 से जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” चलाया जा रहा है, जो दिनांक 15.08.2023 तक चलेगा। इसके तहत महिलाओं/बालिकाओं का समाज मे सम्मान हेतु भावना जाग्रत किया जाना है।

READ MORE : MAHADEV KE 108 NAM: देखे सावन माह में महादेव को कैसे खुश किया जाता हैं।

“अभिमन्यु-2” का मुख्य उदेश्य | Abhimanyu-2

  1. महिलाओं/बालिकाओं का समाज मे सम्मान हेतु बाल्यकाल से ही पुरूषों में लैंगिग समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत किया जाना,
  2. महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत की जाकर महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना,
  3. समय-समय पर बालकों के क्रियाकलापों का आकलन किया जाकर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना,
  4. प्रारंभिक अवस्था से ही महिला के प्रति सम्मान एवं आदर का दृष्टिकोण हेतु प्रौत्साहन,
  5. युवा वर्ग को महिला अधिकारों के प्रति अवगत कराया जाकर महिलाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता एवं उनके विचारों के प्रति सम्मानजक भाव रखने की शिक्षा पर जोर देना इत्यादि।
  6. जागरूकता अभियान के तहत स्कूल/कॉलेजो में जाकर वाद-विवाद प्रतितयोगिता, संगोष्ठी, प्रश्नावली हल करवाना, समूल चर्चा इत्यादि का आयोजन किया जायेगा।

READ MORE : PETROL PUMP : क्या आप भी चाहते हो खुद का पेट्रोल पंप तो देखे कैसे मिलता है लाईसेंस

जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2”

Awareness Campaign "Abhimanyu-2"

इस अभियान के तहत आज दिनांक 09.08.2023 को आज पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी जिला बैतूल के निर्देशन में चोपना पुलिस थाना ने हाई स्कूल स्कूल चोपना जाकर विद्यार्थियों के बीच पंपलेट बांटे ,उन्हें शपथ दिलाई उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा, चोपना पुलिस स्टाफ ने जागरुकता अभियान चलाया इसी प्रकार आज मुल्ताई रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को शपत दिलाया।

NOTE : इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button