ATHNER BETUL NEWS: भाजपा मंडल अध्यक्ष को तहसीलदार ने जारी किया नोटिस।

देवभूमि का विक्रय पत्र दस्तावेजों में गोवर्धन राने के नाम से पाया गया और तरुण साकरे पर लगाये धमकाने तथा प्रताड़ित करने के आरोप

ATHNER BETUL NEWS TODAY :- तहसील आठनेर के अन्तर्गत आने वाले ग्राम हिवरा में प्राचीन देवभूमि श्री महावीर का देवस्थान की भूमि खुर्द-बुर्द करके विक्रय करने का मामला सामने आया है, जिसमें बीजेपी के मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने और तरुण साकरे को न्यायालय तहसीलदार द्वारा नोटिस जारी कर उक्ताशय में जांच की जा रही है।

शिकायत इस प्रकार हैं | ATHNER BETUL NEWS

नोटिस के संदर्भ में लिखा गया है कि अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही के पत्र क्र. प्रवा./अ वि अ /2024/ 320/ भैंसदेही दिनांक 09 फ़रवरी 2024 के परिपालन में शिकायत पत्रों के आधार पर जांच किया जाना है, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने एवं पूर्व जनपद सदस्य तरुण साकरे सहित शेष शिकायतकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि ग्राम हिवरा श्री महावीर का देवस्थान की मौका जांच हेतु अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर सहयोग प्रदान करें। गौरतलब है कि शिकायतकर्ताओं ने जांच दस्तावेजों के आधार पर नहीं किये जाने पर प्रतिवेदन पंचनामे पर हस्ताक्षर करने से ही इनकार कर दिया था।

कब्जा दर्शाया जा रहा हैं स्थान पर

न्यायालय तहसीलदार आठनेर द्वारा प्रेषित किए गए नोटिस में श्री महावीर का देवस्थान की मौका जांच हेतु मंडल अध्यक्ष और पूर्व जनपद सदस्य को इसलिए उपस्थिति हेतु नोटिस जारी किये गये, क्योंकि श्री महावीर देवस्थान पर वर्तमान में तरुण साकरे अपना कब्जा दर्शा रहा है और ग्रामीणों को अनावश्यक भीड़ एकत्रित कर अक्सर धमकाता रहता है, वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष के नामे देवभूमि का विक्रयपत्र प्रशासन के समक्ष शिकायतकर्ताओं ने रखा है।

भक्तो का आरोप भाजपा पर

उक्ताशय में ग्रामीणों और देवस्थान से जुड़े भक्तों का आरोप है कि इन दोनों को भाजपा में इनके मित्रवत पदाधिकारियों और एक वरिष्ठ भाजपाई का संरक्षण भी प्राप्त है, इसलिए ये श्री महावीर देवस्थान की जांच को प्रभावित करने में कामयाबी हासिल कर लेते है। अब देखना होगा कि जिला कलेक्टर और शासन प्रशासन इस देवभूमि को लेकर क्या कदम उठाता है, अथवा नहीं?

विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें – 087702 22316

इस प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। आपके अपने ग्रुप से जुड़ने के लिए “यहाँ क्लिक करें”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button