Anushka Virat Son: अनुष्का और विराट के घर अकाय (Akaay) ने लिया जन्म।

Anushka Virat Son (Akaay) Birth Detail :- भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। यह जोड़ा पहले से ही तीन साल की बेटी वामिका का माता-पिता है।

खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की

विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस खुशखबरी की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय/अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया! हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें।”

अकाय (Akaay) नाम का अर्थ | Anushka Virat Son

अकाय नाम का अर्थ है “अनंत” या “जो कभी न खत्म हो। यह नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है।

Read More : Palak Paneer : जाने कैसे बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक पालक पनीर

फैंस और सेलेब्रिटीज ने दी बधाई

विराट और अनुष्का के पोस्ट पर फैंस और सेलेब्रिटीज ने बधाईयों की बौछार कर दी। सोशल मीडिया पर है #Akaay और #AnushkaSharma इस समय ट्रेंडिंग में है। इन्हीं # (hashtag) पर लगभग 25000 से अधिक पोस्ट हो चुकी है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों के ही फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया और अपनी अपनी खुशी सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर कर रहे हैं।

विराट और अनुष्का का रिश्ता

अनुष्का विराट ने 2017 में शादी की थी। वे पहली बार 2013 में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। तब से वे एक साथ हैं।

Anushka Virat Son

विराट और अनुष्का के दूसरे बच्चे के जन्म की खबर उनके सभी प्रशंसकों के लिए खुशी की बात है। हम इस जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

इस प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। आपके अपने ग्रुप से जुड़ने के लिए “यहाँ क्लिक करें”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button