Ants: घर में लाल और काली चीटियों के निकलने से मिलते हें ये संकेत

घर से चींटियों का निकलना ना केवल आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी देता है बल्कि होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी मिलती है।

Ants: चींटी या पिपीलिका एक सामाजिक कीट है, जो फ़ोरमिसिडाए नामक जीववैज्ञानिक कुल में वर्गीकृत है। इस कुल की 12,000 से अधिक जातियों का वर्गीकरण किया जा चुका है और अनुमान है कि इसमें लगभग 10,000 और जातियाँ हैं। इनका विश्व के पर्यावरण में भारी प्रभाव है, जिसका पिपीलिकाशास्त्री गहरा अध्ययन करते हैं।

Ants In Home: घरों में चींटियों का निकलना आम बात है इसलिए हम इसे सामान्य घटना जानकर नजरअंदाज कर देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन चींटियों से शुभ और अशुभ घटनाओं का भी पता चलता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, घर से चींटियों का निकलना ना केवल आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी देता है बल्कि होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी मिलती है।

चीटियों से मिलने वाले शुभ और अशुभ संकेत

1-नुकसान होने की है आशंका
जिस घर में काली चींटियां Ants समूहबद्ध होकर घूमती हों वहां सुख-ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। जबकि घर में लाल चींटियों का निकलना शुभ नहीं माना जाता है। इससे बड़े नुकसान की आशंका रहती है।
2.धन वृद्धि का होता है योग
शास्त्र के अनुसार चीटियां चावलों के भरे बर्तन में से निकले तो यह आपके लिए शुभ है। ऐसा माना जाता है कि कुछ दिनों बाद ही धन वृद्धि का योग शुरू होने वाला है। इस स्थिति में व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

Read More : Lakshmi Pujan Muhurat: कल शाम 06:53 बजे से शुरू होगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

3- भौतिक सुखों में वृद्धि
घर में जहां सोने की चीजें रखी हुई हैं, उस जगह से काली चीटियां निकले तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि स्वर्णादि धन की वृद्धि होने वाली है। चीटियां छत से निकले तो इसका मतलब होता है कि शीघ्र ही धन, संपत्ति और भौतिक चीजों में इजाफा होने वाला है।
4- वाद-विवाद
घर में लाल चीटियों Ants का आना शुभ नहीं माना जाता। मान्यताओं के अनुसार ये भविष्य की किसी उलझन, वाद-विवाद या धन के अपव्यय का संकेत है। इन्हें आटे में शक्कर मिलाकर घर से बाहर निकाल सकते हैं। लाल चीटियां मुंह में अंडा दबाये घर से निकले तो यह शुभ फलदायी होता है।

इस तरह होगा लाभ

  • घर में कम संख्या में काली चींटी की मौजूदगी घर में सुख, शांति, समृद्धि के लिए सकारात्मक संकेत है। अधिक संख्या में हो जाएं, तो इन्हें घर के बाहर करना चाहिए। शनि स्तोत्र का पाठ और देवी लक्ष्मी की पूजा लाभप्रद होती है।
  • यदि घर में अचानक लाल चीटियां दिखाई देने लगे तो समझिए आर्थिक विपत्ति आने वाली है। कहीं कोई घाटा होने वाला है। अचानक कोई ऐसी जरूरत आने वाली है जिसके कारण आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।
  • लाल चीटियां Ants अनचाहे लोन का संकेत देती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चीटियां संकेत देती हैं। यह भविष्यवाणी नहीं होती।
  • जब आपको स्पष्ट रूप से समझ आ जाए कि काले रंग की चीटियों का आगमन जीवन में बदलाव के लिए ही हो रहा है तो उनके स्वागत में आटा डालना शुरू कर दे।
  • आपके इष्ट देव को जब यह पता चल जाएगा कि आप तक संकेत पहुंच चुका है तो चीटियां अपने आप वापस लौट जाएंगी।

चींटियों से जुड़ी खास बातें

  • चींटी के शरीर में ढाई लाख के आसपास मस्तिष्क कोशिकाएं पाई जाती हैं।
  • चींटी कोशिकाओं से लगातार दिमाग चलाती हैं।
  • चींटी को दिमाग चलाने के लिए सोने की भी जरूरत नहीं होती।
  • चींटी खुद का 20 गुना ज्यादा वजन उठा सकती
  • चींटियों Ants को अकेले रहना पसंद नहीं है और वो अपने परिवार या कुनबा या कॉलोनी में रहती है।
  • चींटियों के कान नहीं होते, इसलिए वे सुन नहीं सकतीं।
  • चींटियां अपने पैर के आधार पर ही आवाज का अंदाजा लगाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button