Akshay Kanti Bam : भाजपा के गढ़ में कांग्रेस का चौकाने वाला चेहरा

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष मार्च में इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। इंदौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीख 13 मई (चरण 4) है।

Akshay Kanti Bam Indore : मध्यप्रदेश के लोकसभा सीट पर पिछले 35 साल से जीत की बाट जोह रही कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मजबूत गढ़ कहे जाने वाले इस क्षेत्र में एकदम नये-नवेले चेहरे अक्षय बम (45) को अपना उम्मीदवार बनाया है। बम ने अपने राजनीतिक करियर में अब तक एक भी चुनाव नहीं लड़ा है। अक्षय कांति बाम एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, और गरीबी उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

उन्हें इंदौर से ऐसे वक्त उम्मीदवार बनाया गया है, जब जिले में कांग्रेस के तीन पूर्व विधायकों समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इंदौर सीट पर बम की मुख्य चुनावी भिड़ंत भाजपा के निवर्तमान सांसद शंकर लालवानी (62) से होनी है। लालवानी, इंदौर नगर निगम के सभापति और इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मतदाताओं की तादाद के लिहाज से प्रदेश में सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र इंदौर में 25.13 लाख लोगों को मताधिकार हासिल है जहां भाजपा ने इस बार आठ लाख मतों के अंतर से जीत का नारा दिया है।

Read More : Hey Ram Chale Aao : “हे राम चले आओ” भजन की रील विश्वविद्यालय ने जारी की

कौन है कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम Akshay Kanti Bam

अक्षय कांति बम इंदौर के युवा नेता, समाजसेवी और एक लोकप्रिय व्यक्तित्व हैं। वे अपनी सामाजिक कार्यों, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने B.Com. (Hons.), LL.B. (Hons.), और MBA (PA) साथ ही PhD (management) की डिग्री प्राप्त की है।

Read More : Healthy Life Tips : स्वस्थ जीवन के लिए 5 अहम बातें

वे वर्तमान में Indore Institute of Law के चेयरमैन हैं। अक्षय कांति बाम युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे अक्सर युवाओं के लिए कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करते हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने राजनीति में भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में, उन्हें इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था।

अक्षय कांति ने इससे पहले हालिया मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अब लोकसभा चुनाव में उन्हें इंदौर लोकसभा क्षेत्र से उतारा है।

कार्तिक त्रिवेदी
संपादक Naradzee.com

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button