Ajwain Paratha: आसानी से बनाये अजवाइन का हेल्दी पराठा

Ajwain Paratha Recipe

Ajwain Paratha Recipe: कुछ लोग पराठा खाने के बहुत शौकीन होते है, जिससे उनको हर रोज कोई ना कोई पराठा खाना पसंद होता है। हर दिन पराठा खाना नुकसान भी दे सकता है। आज हम आपके लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट की रेसिपी लेकर आए है, जिससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा और आपका स्वाद भी बना रहेगा।

यह भी जरूर पढ़े : Mahashivratri 2023: जाने महाशिवरात्रि कब है, शुभ मुहर्त और कथा

सुबह का नाश्ता हर किसी के लिए जरूरी होता है और इसलिए उसका हेल्दी होना भी जरूरी हो जाता है। आप भी सुबह को हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं, तो आपको भी सुबह के नाश्ते के लिए अजवाइन का पराठा बनाना चाहिए। आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है और इसे खाने से आपका वजन भी कम होता है और यह आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रखता है। इसलिए सुबह के नाश्ते के लिए ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता हैं।

Ajwain Paratha सामग्री

  • गेहूं आटा- 2 कप
  • अजवाइन- 2 टी स्पून
  • देसी घी/तेल- जरूरत अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार

यह भी पढ़े: Project K Update: फिल्म प्रोजेक्ट K दो भागों में होगी रिलीज

विधि

  • अजवाइन का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा लें।
  • उसमें नमक और अजवाइन डालकर हल्के हाथों से गूंथ लें और 10 मिनट के लिए ढक्कर रख दें।
  • इसके बाद एक तवे को गैस पर रखकर गर्म कर लें और आटे की लोईं बनाकर पराठा बना लें।
  • उसको तवे पर डालकर सेंके। इसके बाद इसमें तेल लगाएं और सुनहरा होने तक पकने दें।
  • इसके बाद आप ऐसे ही सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें।
  • इसे आप चटनी, सॉस या दही के साथ खाने को परोस सकते हैं।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button