Ajwain: रात में सोने से पहले करें अजवाइन का सेवन, कई फायदे

अजवाइन पोषक तत्वों से समृद्ध एक मसाला जिसका सेवन सही तरीके से किया जाए तो इससे स्वास्थ्य को कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं।

Health Benefits of Ajwain: रोजमर्रा के खान-पान में इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों को लोग स्वाद बढ़ाने के तरीके के तौर पर देखते हैं, बहुत-से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले हर मसाले में कई प्रकार के औषधिय गुण होते हैं और उन्हें भोजन में मिलाने से इन गुणों का फायदा शरीर और स्वास्थ्य को हो सकता है। अपने हल्के कड़वे स्वाद से पहचानी जाने वाली (Ajwain) एक बेहद ही फायदेमंद मसाला है।

अजवाइन का इस्तेमाल लोग अक्सर पेट दर्द दूर करने के लिए अधिक करते हैं। ठंड के मौसम में होने वाली समस्याओं जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, ठंड, नाक बहने की समस्या को भी दूर करती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व जमे हुए कफ को बाहर निकालने में कारगर है।

कब्ज की समस्या में रामबाण इलाज

रात में सोने से पहले गर्म दूध या गर्म पानी भी पीते हैं, फिर भी अधिक लाभ नहीं हुआ, तो आप रात में एक गिलास गर्म पानी के साथ अजवाइन खाएं। इसे आप हल्का भून कर भी खा सकते हैं। सुबह आपका आसानी से पेट साफ हो जाएगा। कुछ दिनों तक ऐसा करके देखें, कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।

डायरिया की समस्या

आप रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छी तरह से उबालें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे छान लें। इस पानी को सोते समय पिएं। इससे डायरिया (Diarrhea) की समस्या ठीक हो सकती है।

अनिद्रा की समस्या करे दूर

यदि आपको नींद अच्छी तरह से नहीं आती (Insomnia) है, तो डिनर करने के बाद अजवाइन (Ajwain) वाला गर्म पानी पिएं या फिर अजवाइन को चबाकर पानी के साथ खाएं। अजवाइन एक ऐसी औषधि है, जिसका साइड एफेक्ट नहीं होता है। इसका सेवन एक दिन में सिर्फ एक बार ही करें, वो भी आधा या एक चम्मच।

Read More : Winter Skin Care: सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए आजमाएं घरेलू उपाय

जोड़ों में दर्द होने पर

यदि आपको सर्दियां आते ही हड्डियों की समस्या बढ़ जाती है। हड्डियों में दर्द रहने लगता है, जोड़ों में दर्द होता है, तो रात में खाना खाने के एक घंटे बाद एक चम्मच अजवाइन का सेवन खूब चबाकर करें। इसके बाद गर्म पानी पी लें। काफी हद तक दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button