Aaditya Babla Shukla – लिखित में झूठ बोलने वाली पार्टी कांग्रेस

Aaditya Babla Shukla BJP Betul : 2018 मे कांग्रेस ने झूठ बोला था इसी तरह इस बार भी लिखित में झूठ बोल रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए वचन पत्र पर हमला करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि ये दो नाकारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की जनता को ठगनें के लिए बनाई गई सूची है। कमलनाथ जानते है कि वे दोबारा जनता को नही ठग सकते इसीलिए उन्होने चुनाव से पहले हार स्वीकार कर ली है। गालिया खाने की वसीयत भी वचन पत्र जारी कर पूरी हो चुकी है।

Read More : Lark Bird: एक लार्क चिड़िया की कहानी

Aaditya Babla Shukla ने कहा

2018 में कहा था कि अगर 10 दिनों में कर्जमाफी नहीं हुई, तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों से तीन तरह के फॉर्म भरवाए और तरह-तरह से परेशान किया। लेकिन कर्जा माफ नही किया। इसी तरह पिछली बार तो कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं को 4 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन किसी बेरोजगार को भत्ता नहीं दिया। कांग्रेस ने अपने 750 वादों में से 15 महीने की सरकार के दौरान एक भी वचन पूरा नहीं किया, यह जनता को भी पता है इसीलिए हार का ठीकरा फोडने के लिए कांग्रेस सर तलाश रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि झूठ के पाव नही होते इसी तरह कांग्रेस का तथा कथित वचन पत्र है।

Read More : Sattebaaj : कोतवाली पुलिस ने कुख्यात सटोरियो के विरूध्द निकाला जुलूस

जनता को जो दूसरे राज्यो में भी सपने दिखाए थे वे पूरे नही हुए अब कांग्रेस झुठ के दम पर चुनावी समर में परिवार वाद और भ्रष्ट्राचार के बूते दिखाई तो देगी लेकिन जीत नही पाएगी। वहीं चुनाव से पहले कांग्रेस में गालीयां खाने के लिए और तैयार रहने के लिए कपटनाथ और मिस्टर बंटाढार तैयारी कर चुके है जनता इन्हे नकारने वाली है। जिसके बाद आला कमान की भी गाली दोनो के हिस्से ही आनी है। जिस तरह से वचन पत्र का नाम देकर कोरा झूठ लोगो को परोसा जा रहा है वह एक भ्रम जाल है जो सबको समझ आ रहा है।

भाजपा सरकार डबल इंजन की सरकार

दूसरी तरफ डबल इंजन की भाजपा सरकार है जो किसानो को सम्मान युवाओ को रोजगार और बेटियों व बहनों के आत्मसम्मान हित में काम कर रही है। गरीब कल्याण को देखकर विकास विरोधी कांग्रेस झूठ के पुलिंदे को वचन पत्र कह रही है। जो सही मायने में गालियों की वसीयत मात्र है।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button