Veg Pulao: आसानी से बनाये वेज पुलाव, जानें रेसिपी

Veg Pulao, वेज पुलाव

Veg Pulao Recipe: वेजिटेबल पुलाव (वेज पुलाव) झटपट और आसानी से बनने वाला एक मसालेदार व्यंजन है, इसे बनाने के लिए चावल को विभिन्न सब्जियों और मसालों के साथ पकाया जाता है। इस रेसिपी में पहले चावल और सब्जियों को तेल और घी में मसालों के साथ भूना जाता है और फिर प्रेशर कुकर में जैसे सादे चावल पकाते है वैसे इसे पकाया जाता है।

वेजिटेबल पुलाव की सामग्री

  • 500 ml (मिली.) पानी
  • 500 ग्राम बासमती चावल
  • 100 ग्राम घी
  • 50 ग्राम पनीर
  • 100 ग्राम गाजर
  • 100 ग्राम बींन्स
  • 100 ग्राम मटर
  • 2 छोटी इलायची
  • 2 बड़ी इलायची
  • 1 दालचीनी
  • 3 तेजपत्ता
  • 2 टी स्पून जीरा
  • 1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼ टी स्पून हल्दी

Read More : Fake Ginger : नकली अदरक का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा हैं बाज़ार में।

पुलाव बनाने की वि​धि

  • एक पॉट में घी गर्म कर लें। सभी सब्जियों को डालकर हल्का भून लें। फिर इसमें पनीर डालकर भुनें।
  • एक दूसरे पैन में सभी साबुत मसालों को भून लें। ऊपर से चावल डालें।
  • तीन मिनट के लिए भूनें।
  • फिर इसमें भुनी हुई सब्जियां और पानी डालें।
  • ढक कर थोड़ी देर पकाएं।
  • हरा धनिया डालकर सर्व करें।

वेजिटेबल पुलाव को कैसे सर्व करें

वेजिटेबल पुलाव (Veg Pulao) को आप लंच या डिनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं। इसे आप रायते या फिर चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button