Election News Betul : बैतूल में चुनाव ड्यूटी में एक मतदान कर्मचारी की हुई मौत

Election News Betul MP : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान प्रक्रिया 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। विधानसभा चुनाव में बहुत से सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बैतूल में शांतिपूर्वक मतदान करने हेतु तैनात 4500 से अधिक सुरक्षाकर्मी के साथ साथ लगभग 4000 से 5000 स्कुल और अन्य संस्थान के कर्मचारी भी शामिल है। ऐसे में बैतूल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में एक मतदान कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

Ram Mandir Doors : राम मंदिर में लगेंगे सोने की परत वाले दरवाजे, स्वर्ण का होगा सिंहासन

Election News Betul MP

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए नगरीय क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी में आए एक कर्मचारी की मौत होने का मामला सामने आया है जो की मुलताई नगर के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थित बूथ क्रमांक 123 पर पी 3 के पद पर तैनात शाहपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ भीमराव पुत्र भोजु उम्र 55 वर्ष को गुरुवार सुबह सीने में दर्द होने की शिकायत हुई। इसके चलते वह स्ट्रांग रूम के पास मतदान दलों के लिए सामग्री वितरण करने हेतु बनाए गए स्थल पर पहुंचे और तबियत बिगड़ने की जानकारी दी।

Peepal Leaf: पीपल के पत्ते उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे फायदे

जहा से उनकी जगह दूसरे कर्मचारी को नियुक्त कर दिया गया था और भीमराव को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अचानक से कर्मचारी की मौत की खबर लगते ही सेक्टर अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना भेजी गई है।

मप्र में लगभग 5 करोड़ से अधिक मददाता

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीट पर 17 नवंबर को मतदान होगा। 16 नवंबर की शाम 6 बजे चुनावी शोरगुल थम गया। चुनाव आयोग के मुताबिक पांच करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें से 6 लाख 53 हजार 640 बुजुर्ग मतदाता हैं, जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है। 5 लाख 5 हजार 146 दिव्यांग मतदाता हैं और 99 एनआरआई वोटर हैं। इसके अलावा, 22 लाख 36 हजार 564 फस्र्ट टाइम वोटर हैं। 75 हजार 304 सर्विस वोटर शामिल हैं। राज्य में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 है, जिनमें से 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष मतदाता, 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिला मतदाता 1373 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button