Manoj Malve : कांग्रेस ने मनोज मालवे पर एक बार फिर जताया विश्वास

Manoj Malve Congress Amla Sarni Vidhansabha : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की आरक्षित सीट आमला सारणी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस ने एक बार फिर मनोज मालवे को प्रत्याशी बनाया है। मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में आमला को छोड़ कर सारी सीटो की घोषणा की जा चुकी थी। आखरी समय में कांग्रेस पार्टी ने आमला विधान सभा से मनोज मालवे के नाम की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ,नही तो निशा बांगरे आमला से प्रत्याशी बनाई जा सकती थी।

Read More : PETS BUSINESS IDEA: देखे कैसे घर में पल रहे जानवर देंगे आपको महीने के लाखों रुपये।

पिछली बार करना पड़ा था हार का सामने l Manoj Malve

आमला से कांग्रेस की सीट पर पहले भी हार चुके है मनोज मालवे जिन्हे 2018 में भाजपा के डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने 19 हजार मतों से हराया था। ऐसा लग रहा है मनोज मालवे को टिकिट देकर कांग्रेस ने भाजपा को वाक ओवर दे दिया है।

Read More : Join Congress Party : सेहरा व लापाझिरी के भाजपा नेताओं सहित 15 ने थामा कांग्रेस का दामन

परिणाम चाहे जो भी हो महिलाओ की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी ने किसी महिला को टिकिट ना देकर जिले में एक बार फिर बता दिया कि कांग्रेस पार्टी महिला सम्मान के नाम पर दिखावा करती हैं वही भाजपा ने गंगा उईके को घोड़ाडोंगरी विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।

विशाल भौरासे की रिपोर्ट

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button