MODI HAI TO MUMKIN HAI: देखे विडिओ “हर गारंटी के पूरे होने की गारंटी है मोदी: नरेंद्र मोदी”

MODI IN MADHYA PRADESH :-मध्यप्रदेश के इतिहास के सबसे बड़े कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री ने कहा- कुनीति, कुशासन और करप्शन कांग्रेस की पहचान,मोदी का मिजाज, मेहनत और मिशन कांग्रेस से अलग-प्रधानमंत्री ने दिया संदेश ,मोदी का मिजाज, मेहनत और मिशन कांग्रेस से अलग-प्रधानमंत्री ने दिया संदेश। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी नेताओं ने भी किया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित।

MODI HAI TO MUMKIN HAI SAYS IN MP :- आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस है, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र में पं. उपाध्याय जी का चिंतन ही समाहित है। हमारी योजनाओं के मूल में यही भावना है। इसी चिंतन ने आज गरीबों, महिलाओं, शोषितों, वंचितों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का सबसे बड़ा लाभार्थी बना दिया है।

modi in mp MODI HAI TO MUMKIN HAI

प्रधानमंत्री मोदी का पूरा सम्बोधन यहाँ देखे और सुने

सोर्स -नरेंद्र मोदी यूट्यूब चेंनेल

50 साल पहले कांग्रेस ने गरीबी दूर करने का नारा दिया, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। दूसरी तरफ, भाजपा सरकार के पांच सालों में ही देश के 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। ये मोदी की गारंटी का नतीजा है। जब मोदी गारंटी देता है, भाजपा गारंटी देती है, तो वो जमीन पर उतरती है, हर व्यक्ति तक पहुंचती है। मोदी हर गारंटी के पूरे होने की गारंटी है। यह बात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में आए लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य पार्टी नेताओं ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस जंग लगा लोहा, उसके पास भविष्य की सोच नहीं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत जंग लगे लोहे के समान हो गई है। उसके पास भविष्य की सोच नहीं है और न ही भविष्य को देखने का सामर्थ्य तथा देशहित को समझने की क्षमता बची है। कांग्रेस को विकसित भारत के हर प्रोजेक्ट में खोट नजर आता है। उसने डिजिटल इंडिया की आलोचना की, लेकिन आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। आधुनिक सड़कों, चौड़े हाईवे, एक्सप्रेस वे की कांग्रेस आलोचना करती है।

देश में तेज रफ़्तार से रेल्वे का विकास हो रहा हैं

देश में वंदे भारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं, स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है, बुलेट ट्रेन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन कांग्रेस को यह सब नहीं पच रहा, वह इनकी भी आलोचना करती है। भाजपा की सरकार ने देश का भव्य संसद भवन बनाया, जिसकी पूरा देश तारीफ कर रहा है, लेकिन कांग्रेस इसका पहले दिन से विरोध कर रही है और कांग्रेस के लोग आज भी नकारात्मकता फैला रहे हैं। देश कोई भी उपलबधि हासिल करे, कांग्रेस को पसंद नहीं। देश का नाम रोशन हो, इज्जत बढ़े, मान-सम्मान बढ़े तो हर भारतीय को गौरव होता है, लेकिन कांग्रेस को इससे गर्व की अनुभूति नहीं होती।

कांग्रेस ने पार्टी का ठेका दे दिया | MODI HAI TO MUMKIN HAI

श्री मोदी ने कहा कि पूरा देश आज समृद्धि के लिए परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20 वीं सदी में ले जाना चाहती है। वह न खुद बदलना चाहती है और न देश को बदलने देना चाहती है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, फिर दिवालिया और अब तो पार्टी चलाने का ठेका ही दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस ऐसी कंपनी बन गई है,जो हर चीज आउटसोर्स कर रही है। उसे चलाने का ठेका अरबन नक्सलियों के पास है और पार्टी का हर कार्यकर्ता यह महसूस कर रहा है कि कांग्रेस खोखली हो चुकी है।

कांग्रेस की पहचान कुनीति, कुशासन और करप्शन

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीते 20 सालों से भाजपा की सरकार है। महाकुंभ में उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रदेश के मतदाताओं में बड़ी संख्या ऐसे सौभाग्यशाली युवाओं की है, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार नहीं देखी। इन युवाओं ने प्रदेश की लाचार कानून व्यवस्था नहीं देखी, खस्ताहाल सड़कें नहीं देखी और अंधेरे में जीने की मजबूरी नहीं देखी। लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस ने एक साधन संपन्न प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। कुनीति, कुशासन और करप्शन कांग्रेस की पहचान बन गए।

अभाव में रहने की जिम्मेदार कांग्रेस हैं | MODI HAI TO MUMKIN HAI

श्री मोदी ने कहा कि मैं आज के नौजवानों को यह बता देना चाहता हूं कि अगर उनके माता-पिता या दादा-दादी अभावों में जीये हैं, तो इसकी वजह कांग्रेस है। उन्हें मुसीबतें झेलने पर मजबूर करने वाली कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि देश को आज जो सम्मान मिल रहा है, वह पहले भी मिल सकता था, लेकिन कांग्रेस एक परिवार को गौरव बढ़ाने में लगी रही। कांग्रेस ने लोकतंत्र को परिवार तंत्र बना दिया।

कांग्रेस की राजनीति गरीबी, अभावों और मुश्किलों में ही फलती-फूलती है। कांग्रेस गरीबों को तरसाती रही और वोट देने वालों को ही लाभ पहुंचाती रही। कांग्रेस ने देश को जानबूझकर गरीब बनाए रखा और लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान के चक्कर में उलझाए रखा। श्री मोदी ने कहा कि जो मुश्किलें पिछली पीढ़ियों ने झेली, वो आपके बच्चों को न झेलना पड़े, इसके लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है।

कांग्रेसियों के लिए गरीबों की बस्ती यानी पिकनिक स्पॉट

प्रधानमंत्री श्री मोदी कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले कांग्रेस के नेताओं के लिए गरीब का जीवन एडवेंचर टूरिज्म की तरह है। उनके लिए गरीब की बस्ती पिकनिक स्पॉट और वीडियो लोकेशन है। गरीब किसान का खेत उनके लिए फोटो सेशन का मैदान है। कांग्रेस ने अतीत में भी देश की गरीबी का मजाक उड़ाया और आज भी उसकी मानसिकता वही है, वह उसी पुराने ढर्रे पर चल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी का मिजाज, मेहनत और मिशन कांग्रेस से अलग है। हमारे लिए देशवासियों से बड़ा कुछ भी नहीं।

MODI HAI TO MUMKIN HAI karykram me upasthit mp and mla

श्री मोदी ने कहा कि मैं अभावों में रहा हूं, लेकिन देश को अभाव में नहीं रहने दूंगा। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन उपलबध कराने, गरीबों के इलाज की व्यवस्था करने और अभावों की चिंता दूर करने का अवसर कांग्रेस के पास भी था, लेकिन उन्होंने इसके लिए कुछ नहीं किया।

  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्वकर्मा योजना,
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,
  • मुद्रा योजना,
  • किसान सम्मान निधि

योजना के माध्यम से लोगों का जीवनस्तर उठाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि पहले जिन लोगों को छोटा समझा जाता था, उनके जीवन में बड़े बदलाव लाने का प्रयास भाजपा कर रही है, उनके जीवन को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा और कांग्रेस के इस अंतर को प्रत्येक बूथ तक ले जाएं, हर व्यक्ति को समझाएं।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने पूरी की बहनों को दी गई गारंटी

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मोदी ने बहनों को जो गारंटी दी थी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करके उस गारंटी को पूरा कर दिया है। लेकिन मैं बहनों को सावधान करना चाहता हूं कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में इस विधेयक का समर्थन किया है।

MODI HAI TO MUMKIN HAI mahilaye modi ji ka samman karti huye

संसद में हंगामे का काम इन्होने किया | MODI HAI TO MUMKIN HAI

गठबंधन में वही लोग शामिल हैं, जिन्होंने पिछले 30 सालों में इसे पारित नहीं होने दिया। इन्होंने संसद में हंगामा किया, बिल फाड़ दिया और स्पीकर पर हमला किया। उनको इस अधिनियम का समर्थन इसलिए करना पड़ा, क्योंकि देश के माता-बहनें अब जाग गई हैं। वो इतनी सशक्त हो गई हैं कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन प्रस्ताव का विरोध करने की हिम्मत नहीं कर पाए। इन्होंने कई दशकों तक शासन किया, अगर चाहते तो वो भी ऐसा कानून बना सकते थे, लेकिन नहीं बनाया। इसका मतलब है इनकी नीयत में खोट है और ये घमंडिया गठबंधन मौका मिलते ही माताओं, बहनों को धोखा देने को तैयार है। गठबंधन के लोग बौखला गए हैं और अब ये नारी शक्ति को बांटने की कोशिश करेंगे।

राष्ट्रपति बनने से रोकने का प्रयास | MODI HAI TO MUMKIN HAI

श्री मोदी ने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने से रोकने का प्रयास किया। उन्हें बार-बार अपमानित करते हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने सेना में बेटियों की एंट्री को रोके रखा। मुझे वो काम आजादी के इतने सालों बाद करना पड़ रहा है, क्योंकि इनकी नीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि यदि इनकी नीयत ठीक होती तो

  • क्या मुझे करोड़ो टॉयलेट बनाना पड़ते?
  • क्या माताएं-बहनें धुएं में जिंदगी गुजारने को मजबूर होतीं?
  • उन्होंने कहा कि अगर ये महिला हितैषी होते, तो हमारी बहनों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना नहीं पड़ता।

प्रधानमंत्री मोदी जी रथ पर सवार होकर पहुंचे आमजन के बीच

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित हो रहे कार्यकर्ता महाकुंभ में मंच के सामने रथ पर सवार होकर पहुंचे। रथ पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा साथ थे। रथ आमजन के बीच पहुंचा तो दोनों ओर जनसमुदाय से भरा पंडाल मोदी-मोदी के जयकारों से गूंज उठा। मोदी जी ने हाथ जोड़कर आमजन का अभिवादन स्वीकार किया।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button