Egg Curry: भारत की लोकप्रिय एग करी बनाने की सामग्री, विधि

यह व्यंजन भारत में लोकप्रिय है और इसे अक्सर नाश्ते या दोपहर के भोजन के रूप में खाया जाता है। भारतीय अंडा करी रेसिपी में इस्तेमाल होने वाले मसाले डिश को एक स्वादिष्ट और मसालेदार स्वाद देते हैं .

Egg Curry Recipe At Home: एग करी एक बहुत ही फेमस डिश है जिसे सब बड़े ही चाव से खाते है। एग खाने के बहुत फायदे है, डॉक्टर भी एग खाने की सलाह देते है। यह हमारी बॉडी को एनर्जी देता है। एग करी बनाना बहुत ही आसान है कुछ ही सामग्री मे ये बहुत ही जल्दी तैयार हो जाती है। एग करी (Egg Curry) अलग अलग तरीको से बनाई जाती है, तरीका अलग है पर स्वाद और खाने का मज़ा उतना ही आता है। इसे खाने वालो की संख्या भी बढ़ जाती है। इस स्वादिष्ट डिश को बनाए और सबका मन लुभाए।

सामग्री

  • 4 अंडा
  • 2 प्याज़
  • 1 तेज पता
  • 1 टमाटर
  • 1/4 जीरा
  • 10-12 कड़ी पता
  • 1 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टी स्पून हल्दी
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टी स्पून तेल
  • नमक- स्वादानुसार
  • 3 टी स्पून धनिया पता
  • 1/2 कप नारियल
  • 2 टी स्पून काजू
  • 1 टुकड़ा दालचीनी
  • 1 इलायची
  • 1 लौंग
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 3 टुकड़ा लहसुन
  • 1 टुकड़ा अदरक
  • 1/4 टी स्पून सौंफ

Read More: Washing Dishes: बर्तनों से जले दाग मिनटों में होंगे आसानी से साफ

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एग ले और उनको उबाल ले। जब वो उबाल जाए तो उनको छील ले और छिलका अलग करले।
  • अब उबले हुए एग को एक तरफ रख दे। इसकी जरूरत कुछ देर बाद होगी। अब प्याज़ टमाटर को बारीक़ काट ले।
  • अदरक, लहसून, मिर्च, इलायची, लौंग, दाल चीनी सब को इकठा करे और अच्छे से पीस ले और उसका पेस्ट बनाले।
  • एक कढ़ाई ले और उसमे तेल डालकर गैस पर गरम करे जब तेल हल्का गरम हो जाए तो उसमे जीरा डाले फिर बारीक़ कटा हुआ प्याज़ डाले और धीमी आंच पर भूने। ४-५ मिनट तक भूने हल्का सुन्हेरा रंग का हो जाए।
  • अब इसमें बारीक़ कटा हुआ टमाटर भी डाल दे, हल्का सा नमक भी डाल दे, टमाटर जल्दी पक जाए। इतना करने के बाद हल्दी, धनिया, गरम मसाला, नमक आदि डाल ले। जो पेस्ट हमने तैयार किआ था वो भी इसी मे डाल दे।
  • सभी मिश्रण को अच्छे से हल्की आंच पर भूने, सारे मसाले अच्छे से पक जाए।काजू नारियल को भी हल्का पीस कर डाल ले। इससे स्वाद और भी लाज़वाब हो जाएगा।
  • अब इसमें उबले हुए एग डाल दे। साथ ही थोड़ा सा पानी भी डाल दे। अब हल्की आंच पर इसको पकाए साथ ही थोड़ा धनिया पत्ता भी डाल ले।
  • कुछ देर पकाने के बाद रख दे। गरमा गरम एग करी (Egg Curry) तैयार है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button