BJP MAHILA MORCHA:महाजनसंपर्क अभियान को लेकर महिला मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

BJP MAHILA MORCHA BETUL :- सेना में भी स्थान मिला, महिलाओ को सम्मान मिला - ज्योति धुर्वे

BJP MAHILA MORCHA BETUL NEWS :- आज देश सशस्त्र सेना में भी महिलाओ को स्थान मिला है। महिलाओ की आर्थिक स्थिती को मजबूत बनाने के लिए मुद्रा योजना बेहतर कार्य कर रही है। महिलाओ की शक्ति और समृद्वि के साथ साथ महिलाओ को संबल बनाने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में दिखाई दे रहे है।

BJP MAHILA MORCHA BETUL

पूर्व सांसद ने बैठक को सम्बोधित किया

उक्त उदगार पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित महिला मोर्चा की जिला बैठक में व्यक्त करते कहा कि 30 मई 2023 से 30 जुन 2023 तक कल्याणकारी नव वर्षो की उपलब्धियो को लेकर महाजनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इसमे महिलाओ की सहभागिता जरूरी है। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा विस्तारक केशव उर्मिल ने कहा कि एक तरफ केन्द्र की मोदी सरकार महिलाओ के हित मे लगातार काम कर रही है।

डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं के लिए काम किया

दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 वर्षो से महिलाओ की तरक्की को लेकर सक्रिय दिखाई दिए है। उन्होने कहा कि जनता की सेवा के शुरूवाती कार्यकाल से ही श्री चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना से बहनो को समाज मे बराबरी दिलाने का जो प्रयास किया आज उसके परिणाम भी दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़े :-BJP YUVA MORCHA BETUL: महाजनसंपर्क अभियान को लेकर युवा मोर्चा की बैठक संपन्न

बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिला प्रभारी रश्मि साहू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महिलाओ के मुददो पर प्रगति और विकास के साथ साथ सुरक्षा की भी गारंटी मिल रही है। श्रीमती  साहू ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान के दौरान हमे हितग्राहियो के घर घर जाकर संपर्क करना है। और मोदी जी के विचारो के साथ साथ सरकारी योजनाओ की जानकारी भी देनी है।

नपाध्यक्ष ने भी सरकार के काम गिनाये

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेत्री व नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने कहा कि भाजपा की सरकारे सदैव महिलाओ की बराबरी को प्राथमिकता में रखती है। उज्जवला योजना से जहां महिलाओ को धुएं से मुक्ती मिली वहीं मुद्रा योजना ने महिलाओ को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का काम किया है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने आगे की जानकारी दी

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मोर्चा को मिले आगामी कार्यक्रमो की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि हमें आगनवाडी केन्द्र में जा रहे बच्चो के अभिभावको से मिलना है। जिन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला उन लखपति दीदीयो का स्वागत और सम्मान करना है एवं स्वसहायता समुह से सतत संपर्क करते हुए संवाद करना है।

यह भी पढ़े :-BETUL BJP NEWS: जानिए जिला अध्यक्ष ने क्या कहा मोर्चा कार्यकर्ताओ से

इसके अलावा प्रबुद्वजन महिला सम्मेलन व नवमतदाता युवती सम्मेलन के साथ साथ हितग्राहियो से मुलाकात करना है। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा कार्यालय मंत्री वर्षा खाडे ने एवं आभार कमल मित्र अभियान की प्रभारी फरीदा हुसैन ने व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, बैतूल नगर मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष नीलम कौशिक, बडोरा मंडल अध्यक्ष कविता रघुवंशी, बैतूल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता बारस्कर सहित बडी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी एवं मंडल कार्यकारिणी की बहने बडी संख्या में मौजूद रही।

✒️ हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप में और भी बहुत कुछ खाश मिलेगा ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए “क्लीक करें”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button