22 JANUARY 2024: अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण घर-घर पहुंचा रहे विहिप के कार्यकर्ता।

22 JANUARY 2024 NEWS FROM AYODHYA :- श्रीराम मंदिर अयोध्या का पूजित अक्षत निमंत्रण घर-घर पहुंचाने का कार्य विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समस्त अनुसांगिक संगठनों द्वारा किया जा रहा है। कार्यकर्ता नगर के प्रत्येक परिवारो में संपर्क कर सभी को इस पुण्य कार्य का स्मरण करा रहे हैं।

22 JANUARY 2024

नगर के सुभाष वार्ड में विहिप विभाग धर्माचार्य प्रमुख रूपेश यादव, विभाग धर्मप्रसार संयोजक कमलेश प्रजापति, जिला सह बालोपासना प्रमुख प्रवीण बाबा अंबुरे, पर्व नगर सुरक्षा प्रमुख दीपक भुजाडे, वार्ड पार्षद किरण खातरकर, सागर करकरे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रामलला का निमंत्रण वार्ड के परिवारों तक पहुंचाया।

अक्षत वितरण अभियान में निमत्रण बाटें जा रहे हैं

विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री विशाल भौरासे ने बताया कि अक्षत वितरण अभियान में बांटे जा रहे आमंत्रण पत्रक के जरिये मंदिर निर्माण की भव्यता व स्वरूप से भी भक्तों को अवगत कराया जा रहा है। पत्रक के पिछले हिस्से में मंंदिर के स्वरूप व इसकी विशेषताओं की जानकारी दी गई है। पत्रक में बताया गया है कि 32 सीढि़यां चढ़कर भक्तों को रामलला के दर्शन प्राप्त होंगे। मंदिर में बनने वाले अन्य प्रकल्पों, साहित मंदिर की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

राम भक्तो से निवेदन किया | 22 JANUARY 2024

दीपक गावंडे, गंगा रावत, लता चढ़ोकार, मनोज ठाकुर, सुमित पाल, द्वारका भुजाडे, जसोदा भौरासे, देविका कुम्हारे, शारदा गुबरेल, सरिता यादव, यश बेले, भावेश विश्वकर्मा, रामचंद्र राठौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि 22 जनवरी(22 JANUARY 2024) को प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह 11 बजे से अपरान्ह एक बजे तक अपने गांव, मोहल्ले, कालोनी के किसी मंदिर के आसपास रामभक्तों को एकत्रित करें। भजन कीर्तन करें।

समाज को LIVE PROGRAMM देखिये

टेलीविजन या कोई एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखाएं। शंख ध्वनि, घंटानाद, आरती करें, प्रसाद बांटें, शाम को सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएं। दीप मालाएं सजाएं। बड़ी दीपावली मनाएं।

यह भी पढ़े :- LEELA BABA MANDIR : लीला बाबा मंदिर पर होगा युवाओं का सम्मान और औषधि का वितरण।

इस प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। आपके अपने ग्रुप से जुड़ने के लिए ” यहाँ क्लिक करें”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button